फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Ramtpeshwar and Antama topper in 100 meters race

100 मीटर दौड़ में रामतपेश्वर व अंतिमा अव्वल

Sun, 25 Sep 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Ramtpeshwar and Antama topper in 100 meters race
बलरामपुर। नगर के रमना पार्क स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चल रही दो एकल विद्यालयों की दो दिवसीय प्रतियोगिता रविवार को समाप्त हो गई। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में राम तपेश्वर व बालिका वर्ग में अंतिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में राकेश व 400 मीटर दौड़ में बलजीत यादव प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में सावित्री ने पहला स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद प्रतियोगिता के बालक वर्ग में देवेश, बालिका वर्ग में पल्लवी एवं सुहानी अव्वल रहीं। लंबी कूद प्रतियोगिता में विवेक को पहला स्थान मिला। कबड्डी प्रतियोगिता में हरिहरगंज विजेता व श्रीदत्तगंज की टीम उपविजेता रही। समापन समारोह के मुख्य अतिथि रहे भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि प्रमोद चौधरी व एकल विद्यालय के अध्यक्ष मंगल प्रसाद ने खेल में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों की सराहना करते हुए खेलों को शारीरिक एवं मानसिक विकास का मुख्य हिस्सा बताया। रविंद्र कुमार गुप्त ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजेता रहे सभी खिलाड़ी नवंबर में होने वाली प्रदेश स्तरीय एकल विद्यालय प्रतियोगिता में जिले की ओर से खेलेंगे। इस दौरान महेश शुक्ल, डीपी सिंह, पिंकी सिंह आध्या, पंकज गुप्ता, रमेश पाठक, राघवेंद्र कांत सिंह, सुनीता त्रिपाठी, राकेश कुमार, मनीष शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed