{"_id":"6abbf15cdf495990a6067445","slug":"ramshankar-bharatiya-inter-college-dominated-the-kabaddi-competition-balrampur-news-c-99-1-brp1003-155557-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: कबड्डी प्रतियोगिता में रामशंकर भारतीय इंटर कॉलेज का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: कबड्डी प्रतियोगिता में रामशंकर भारतीय इंटर कॉलेज का रहा दबदबा
Tue, 29 Sep 2026 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 29 Sep 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
फोटो-20-बलरामपुर के मथुरा बाजार में कबड्डी खेलते खिलाड़ी ।-स्रोत: विभाग
हरैया सतघरवा। मथुरा बाजार स्थित रामशंकर भारतीय इंटर कॉलेज में मंगलवार को माध्यमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिले के 14 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में रामशंकर भारतीय इंटर कॉलेज का दबदबा रहा। विजेता टीमों को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद की देखरेख में आयोजित जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज पचपेड़वा, भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज उतरौला, मॉडर्न इंटर कॉलेज बलरामपुर, स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज तुलसीपुर, बीएन अवस्थी इंटर कॉलेज, रामशंकर भारतीय इंटर कॉलेज मथुरा बाजार व एमवाई उस्मानी इंटर कॉलेज उतरौला सहित जिले की कुल 14 टीमों ने प्रतिभाग किया।
सीनियर बालक और बालिका वर्ग में लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज पचपेड़वा की टीम विजेता बनी। वहीं, जूनियर और सब जूनियर बालक-बालिका वर्ग में रामशंकर भारतीय इंटर कॉलेज मथुरा बाजार की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य यदुनाथ वर्मा और प्रबंधक अतुल कुमार द्विवेदी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। जिला क्रीड़ा सचिव मो. सुहेल ने बताया कि विजेता टीम 10 अक्तूबर को बहराइच में आयोजित मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
प्रतियोगिता के आयोजन में व्यायाम शिक्षक नवीन पाल, अर्पण पांडेय, पंकज पांडेय, उमेश चंद्र तिवारी, रश्मि सिंह, प्रशांत सिंह, विवेक वर्मा, प्रेम चंद शुक्ल, बृजेश वर्मा, महेंद्र कुमार, मुकेश द्विवेदी, मनोज त्रिपाठी व रिजवान आदि मौजूद रहे।