फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Ram's Diwali will be illuminated with Mohammad's lamps

Balrampur News: मोहम्मद के दीयों से रोशन होगी राम की दिवाली

Wed, 23 Oct 2024 10:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 23 Oct 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
Ram's Diwali will be illuminated with Mohammad's lamps
बलरामपुर। हर ओर दीप पर्व की तैयारी चल रही है। बाजार में दीये की आमद हो चुकी है। इन सबके बीच यहां पर मुस्लिम परिवार प्रकाश पर्व के लिए दीये तैयार कर रहे हैं। इन परिवारों को दीपावली का इंतजार रहता है। राम सनेही, बाबूलाल सहित हजारों संख्या में लोग इनसे दीये लेकर अपने अपने घरों को रोशन करते हैँ।
विज्ञापन

उतरौला नगर के आर्य नगर मोहल्ले के रहने वाले सफी मोहम्मद ,मोहम्मद जहीर, मोहम्मद अली व सिराज अहमद बताते हैं कि तीन पीढ़ी से वह लोग मिट्टी का बर्तन और दीया बनाते हैं। हम लोगों को दीपावली का इंतजार रहता है। कई महीने से दीये बना कर दीपावली में बेचते हैं।
विज्ञापन

सफी मोहम्मद ने बताया कि चाइनीज आधुनिक लाइटों ने उनके व्यवसाय पर ग्रहण लगा दिया है। आधुनिक युग में लोग दीये के स्थान पर रंग बिरंगी लाइटों का प्रयोग करने लगे हैं, जिससे दीये की बिक्री कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद जहीर ने बताया कि मिट्टी का बर्तन व दीया बनाना उनका पुश्तैनी काम है। कई पीढि़यों से करते चले आ रहे हैं। मोहम्मद अली व सिराज अहमद ने बताया कि वह लोग दीया व मिट्टी कर बर्तन कई वर्षों से बनाते हैं। कई महीने से दीपावली के लिए दीया बना कर जमा करते थे लेकिन, अब दीये की बिक्री काफी कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed