फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Rally made aware about prevention from communicable diseases

Balrampur News: रैली निकाल संचारी रोग से बचाव के प्रति किया जागरूक

Sat, 01 Apr 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 01 Apr 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Rally made aware about prevention from communicable diseases
बलरामपुर। संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ शनिवार को किया गया। जिला पंचायत सभागार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। नगर में रैली निकालकर लोगों को संचारी रोग से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। स्कूलों में बच्चों ने संचारी रोग नियंत्रण के लिए विद्यार्थियों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन


जिला पंचायत सभागार में अभियान की शुरूआत तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल व डीएम महेंद्र कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। मुख्यमंत्री का सीधा प्रसारण देखने के बाद विधायक ने कार्यक्रम में कहा कि मौसम बदलने के बाद बीमारियां तेजी से फैलती हैं। इससे बचाव के लिए एक से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा, जिसमें 13 विभाग मिलकर कार्य करेंगे।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि गांव में झाड़ियों की कटाई, नालियों की सफाई, दवाओं का छिड़काव व शुद्ध पेयजल आदि पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आशाबहुएं घर-घर जाकर ग्रामीणों को पांच बीमारियों से बचाव की जानकारी देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी व स्कूली बच्चों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। बाद में विधायक ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुन: जिला पंचायत पहुंचकर समाप्त हुई।

गैसड़ी क्षेेत्र के सीएचसी लठावर से संचारी रोग नियंत्रण पर जागरूकता रैली निकाली गई। अधीक्षक अरविंद कुमार ने ग्रामीणों को संक्रामक बीमारी व उनसे बचाव के तरीकों की जानकारी दी। गैंड़ास बुजुर्ग क्षेत्र के विकास खंड कार्यालय में बीडीओ मनोज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जागरूकता गोष्ठी हुई। इसमें स्वच्छता कर्मियों ने झाडू लगाकर लोगों का स्वच्छता का संदेश दिया।

जरवा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रामपुर विश्रामपुर में प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार व कंपोजिट विद्यालय बनगाई में प्रधान राम सिंह यादव व प्रधानाध्यापक पीयूष के नेतृत्व में रैली निकाली गई। इसमें पोस्टर व स्लोगन के जरिए बच्चों ने ग्रामीणों को संचारी रोग से बचाव के प्रति जागरूक किया। रैली के बाद बच्चों व अभिभावकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।


श्रीदत्तगंज ब्लाॅक सभागार में संचारी रोग से बचाव विषय पर गोष्ठी हुई। ब्लाॅक प्रमुख हेमंत जायसवाल व बीईओ रमेशचन्द मौर्य ने प्रधानों को संचारी रोग नियंत्रण अभियान में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर पाठक, जितेन्द्र वन, सुभाष चंद्र व प्रेम गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed