{"_id":"63373ab12ab57524da4e5ff2","slug":"rajbhar-caste-should-get-their-right-om-prakash-rajbhar-balrampur-news-lko6508874158","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजभर जाति को मिले उनका हक : ओम प्रकाश राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजभर जाति को मिले उनका हक : ओम प्रकाश राजभर
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार राजभर जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा प्रदान करे। 75 वर्षों से वंचित राजभरों को अब उनका हक मिलना चाहिए। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी इसके लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।
यह बातें गत गुरुवार शाम सावधान यात्रा लेकर जनपद सिद्धार्थनगर जाते समय सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राज भर ने उतरौला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहाकि मैंने इसके लिए लखनऊ से लेकर दिल्ली तक प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री से मिलकर चर्चा की है। समाज के लोग अपने बच्चों के भविष्य के लिए इस लड़ाई में आगे आएं। जिस तरह उद्योगपतियों का कर्जा माफ होता है, उसी तरह गरीबों के घरेलू बिजली का बिल भी माफ किया जाए।
सरकार गरीबों का इलाज सरकारी व निजी अस्पतालों में मुफ्त कराए। देश में एक समान शिक्षा नीति लागू किया जाए। बच्चों को कक्षा चार से ही रोजगार परख शिक्षा दी जाए। तकनीकी शिक्षा के कम से कम 100 विषय बनाए जाएं। इस अवसर पर मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर, राष्ट्रीय सचिव विनोद राजभर, प्रदेश महासचिव संतोष राजभर, वेद प्रकाश राजभर, संजय चौहान, सुनील सिंह तथा उमरावती सिंह आदि मौजूद रहे।