फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Railway crossing remained closed for 40 minutes due to the death of the youth, the city grappled with jam

Balrampur News: युवक की मौत के कारण 40 मिनट बंद रही रेलवे क्राॅसिंग, जाम से जूझा शहर

Tue, 23 May 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 23 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Railway crossing remained closed for 40 minutes due to the death of the youth, the city grappled with jam
बलरामपुर। एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत होने के कारण झारखंडी व बलरामपुर रेलवे स्टेशन के मध्य की दोनों क्राॅसिंग 40 मिनट तक बंद रही। इससे गोंडा व बहराइच रोड पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। साथ ही पूरा शहर जाम की गिरफ्त में आ गया। गेट खुलने के बाद करीब एक घंटे तक यातायात व्यवस्था को बहाल करने में लग गए।
विज्ञापन

झारखंडी रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उसके पास से एक आधार कार्ड मिला है, जो सिद्घार्थनगर के एक व्यक्ति का है। आरपीएफ ने आधार कार्ड के पते के आधार पर संबंधित जिले को सूचना भेजी है।
विज्ञापन

इसी बीच अंत्योदय एक्सप्रेस पहुंच गई। ट्रेन पहुंचने के कारण झारखंडी रेलवे क्राॅसिंग व हनुमान मंदिर के पास वाली क्राॅसिंग बंद कर दी गई। ऐसे में यह क्रासिंग करीब 40 मिनट बंद रही। इससे पूरा शहर जाम की समस्या से जूझता नजर आया। वाहनों की लंबी कतार लग गई। हर कोई परेशान दिखा। क्राॅसिंग खुलने के बाद जाम खत्म हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल विमलेश कुमार सिंह का कहना है कि क्राॅसिंग बंद होने के कारण समस्या आई थी। बाद में जाम खत्म करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed