{"_id":"685ede2e9a26262d520eba82","slug":"raids-on-fertilizer-sales-centers-rate-and-stock-boards-missing-balrampur-news-c-99-1-slko1019-128618-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: खाद बिक्री केंद्रों पर छापा, रेट व स्टॉक बोर्ड नदारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: खाद बिक्री केंद्रों पर छापा, रेट व स्टॉक बोर्ड नदारत
Fri, 27 Jun 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के मंडी समिति में किसानों से वार्ता करते जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा।-स्रोत: व
बलरामपुर। किसानों को निर्धारित दर पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए कृषि विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। उप कृषि निदेशक श्याम नारायण राम और जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने बुधवार को इफ्को ई-बाजार और नवीन मंडी भगवतीगंज सहित कई खाद बिक्री केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गड़बड़ियों पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि यूरिया के साथ-साथ किसानों को उनकी मांग के अनुसार नैनो यूरिया भी दिया जाए और इसके लाभ की जानकारी मौके पर ही उपलब्ध कराई जाए। एक केंद्र प्रभारी ने जानकारी दी कि वर्तमान में यूरिया का स्टॉक खत्म होने की स्थिति में है। लेकिन तीन-चार दिनों में नया स्टॉक उपलब्ध होते ही वितरण शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा कृषि विभाग की टीम ने जिले के अन्य खाद विक्रय केंद्र जैसे नरायनपुर, श्रीदत्तगंज, हरैयासतघरवा, झांगीडीह, रेहराबाजार और गोपियापुर में भी निरीक्षण कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। सभी विक्रेताओं को पीओएस मशीन से बिक्री सुनिश्चित करने, स्टॉक और बिक्री पंजिका नियमित रूप से भरने तथा रेट व स्टॉक बोर्ड स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए।
-- किसानों से की अपील
प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपने फसल और क्षेत्रफल के अनुसार ही खाद की खरीद करें। जिले में सभी प्रकार के उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। किसी भी समस्या की स्थिति में किसान उर्वरक समाधान कंट्रोल रूम नंबर 7839882250 पर संपर्क कर सकते हैं।