{"_id":"6692b05febc59f4831070bc7","slug":"quality-of-hospitals-tested-on-eight-points-balrampur-news-c-99-1-brp1008-111802-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आठ बिंदुओं पर परखी गई अस्पतालों की गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आठ बिंदुओं पर परखी गई अस्पतालों की गुणवत्ता
Sat, 13 Jul 2024 10:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 13 Jul 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत जिले के दो अस्पतालों में शनिवार को पियर असेसमेंट संपन्न हुआ। क्वालिटी असेसमेंट स्टेट टीम ने आठ बिंदुओं पर अस्पतालों की गुणवत्ता परखी। अस्पताल की व्यवस्था एवं गुणवत्ता पर संतोष जताते हुए टीम के सदस्यों ने सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए।
संयुक्त जिला चिकित्सालय में स्टेट टीम के सदस्य एवं मंडलीय परियोजना प्रबंधक अयोध्या डी देवनाथ ने सीएमएस डॉ. आरके वर्मा से स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। अस्पताल की क्वालिटी मैनेजर रूचि पांडेय के साथ वार्ड, प्रसव कक्ष, भोजनालय एवं परिसर का निरीक्षण कर बायो मेडिकल बेस्ट, संक्रमण के फैलाव व रोकने के उपाय, साफ-सफाई, कर्मियों की ट्रेनिंग, हैंडवाशिंग, संक्रमित कचरों के निस्तारण का जायजा लिया। मंडलीय परियोजना प्रबंधक ने सुझाव दिया कि डेंगू वार्ड में डस्टबिन रखवाया जाए। प्रसव कक्ष में नोटिस बोर्ड पर सूचनाएं चस्पा कराई जाए। इसी तरह डॉ. एसके तिवारी व अशोक कुमार पटेल के नेतृत्व में क्वालिटी असेसमेंट की स्टेट टीम ने जिला महिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं व गुणवत्ता की परख की। टीम के सदस्यों ने स्वास्थ्य सुविधाओं व गुणवत्ता पर और भी सुधार के लिए सीएमएस डॉ. सुमनदत्त को कई सुझाव दिए।