{"_id":"65aac85b800d56ecf104a154","slug":"private-radiologist-will-do-ultrasound-in-womens-hospital-balrampur-news-c-99-1-slko1018-6260-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: निजी रेडियोलॉजिस्ट करेगा महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: निजी रेडियोलॉजिस्ट करेगा महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड
Sat, 20 Jan 2024 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 20 Jan 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के न होने से बीते सात माह से बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड जांच अब पुन: शुरू होगी। मरीजों को परेशानी से बचाने के लिए जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने नई तैनाती होने तक निजी रेडियोलॉजिस्ट के माध्यम से अल्ट्रासाउंड जांच सुनिश्चित कराने का निर्देश अस्पताल की सीएमएस को दिया है।
अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण महिलाओं व गर्भवती की होने वाली अल्ट्रासाउंड जांच बीते सात माह से नहीं हो रही थी। मरीजों को इससे होने वाली परेशानी का खुलासा अमर उजाला ने सात माह से कमरे में बंद है अल्ट्रासाउंड मशीन शीर्षक से प्रकाशित खबर में किया था। इसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने जांच के लिए शहर के निजी रेडियोलॉजिस्ट को सूचीबद्ध करने का निर्देश सीएमएस को दिया है। कहा है कि स्थाई तैनाती न होने तक इसके माध्यमसे शिफ्टवार अल्ट्रासाउंड की सुविधा अस्पताल आने वाली महिलाओं को मुहैया कराई जाए।
बताया कि अस्पताल में स्थाई रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए शासन को पत्र भेजने के साथ ही प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को भी इस पूरे मामले की जानकारी दी गई है। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए निजी रेडियोलॉजिस्ट को अस्पताल से संबद्ध कर अल्ट्रासाउंड जांच का कार्य कराया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग नामित रेडियोलॉजिस्ट को तय धनराशि का भुगतान करेगा। डीएम ने निर्देश दिया कि अस्पताल में इलाज के लिए आने वाली महिलाओं व प्रसूताओं को हर संभव स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाए। इसमें किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
- सदर विधायक पल्टूराम ने प्रदेश के डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक को एक पत्र भेजकर महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के खाली पड़े पद पर जल्द ही नई तैनाती सुनिश्चित कराने का अनुरोध भी किया है। साथ ही उन्होंने महिला अस्पताल की क्षमता को 100 से बढ़ाकर 300 बेड क्षमता युक्त बनाने की भी मांग की है। बताया कि बेड कम होने से महिलाओं को इलाज कराने में काफी परेशानी होती है।