फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Power supply to half the city not restored even after 40 hours; darkness engulfs 400 villages

Balrampur News: 40 घंटे बाद भी नहीं बहाल हुई आधे शहर की बिजली, 400 गांवों में छाया अंधेरा

Sun, 27 Sep 2026 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 27 Sep 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Power supply to half the city not restored even after 40 hours; darkness engulfs 400 villages
फोटो-23-बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम जाने वाले मार्ग पर टूटकर झूके बिजली के पोल व तार ।-संवाद
बलरामपुर। तीन दिनों तक चली तेज आंधी-बारिश से जिले की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। रविवार देर शाम तक आधे शहर में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। वहीं करीब 400 गांवों में अंधेरा छाया रहा। उतरौला, तुलसीपुर, पचपेड़वा, गैसड़ी समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली विभाग के अधिकारी दो से तीन दिन में आपूर्ति सुचारू होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के अनुसार, आंधी में जिलेभर में करीब 470 बिजली पोल गिर गए और 45 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। तीन स्थानों पर 33/11 केवी लाइन क्षतिग्रस्त होने से शहरी क्षेत्र में करीब 30 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। रविवार को मरम्मत के बाद भगवतीगंज उपकेंद्र से 70 प्रतिशत और पूरबटोला उपकेंद्र से 90 प्रतिशत क्षेत्र में आपूर्ति बहाल हो गई। नगरीय उपकेंद्र से जुड़े आधे शहर में 40 घंटे बाद भी बिजली नहीं आई।
विज्ञापन

सिविल लाइन, पहलवारा, अचलापुर, नीलकोठी, खमौवा और विशुनापुर समेत 10 से अधिक मोहल्लों में लोगों को दो रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली नहीं आने से मोबाइल और इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। पानी की मोटर भी नहीं चल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीदत्तगंज के मुजहना गांव में शनिवार को नहर के पास बिजली पोल गिर गया। तार आसपास के घरों की छतों पर गिरने से लोग दहशत में रहे। क्षेत्र में चार दिन से आपूर्ति बाधित है। पिपरहवा चौराहा क्षेत्र के पूरनपुर, पिपरहवा, कल्याणपुर, नंदमहरा, रेहरा, लालनगर और भंगहा कला समेत करीब 20 गांवों में भी चार दिन से बिजली नहीं है। इससे पेयजल संकट के साथ रोजमर्रा के काम प्रभावित हैं।
हरैया सतघरवा उपकेंद्र से जुड़े करीब 300 गांवों में रविवार को चौथे दिन भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बेलवा, परसपुर कमदा, धौरी कला, धरमपुर, महमूदनगर, हरैया, बरदौलिया, भड़सहिया, मणिपुर, मोतीपुर कला, भगवानपुर, बलोहवा, कोल्हुई धन्नीडीह, खपरीपुर, पिपरहवा, बिनुहनी, रतनवा, हिंडुलीकला, सिकंदर बोझी, उदईपुर, मजगंवा फकीरीडीह, गुगौली कला, लौकी कला, बनकटवा, सुल्ताना, रानियांपुर कटकुइंया व सोनडीह समेत अन्य गांवों में लोग परेशान रहे।
डीजल न मिलने से बढ़ी परेशानी
तुलसीपुर। बिजली आपूर्ति ठप होने से लोग जनरेटर चलाने के लिए डीजल लेने पेट्रोल पंपों पर पहुंचे, लेकिन कई पंप बंद मिले। लाल चौराहा स्थित पेट्रोल पंप संचालक अंकित ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण आपूर्ति ठप रही। रविवार होने के कारण कंपनी के तकनीशियन नहीं आ सके। कई अन्य पंपों पर डीजल खत्म होने से भी लोगों को परेशानी हुई।

तेजी से चल रहा मरम्मत कार्य
अधीक्षण अभियंता चंद्रशेखर चौरसिया ने बताया कि आंधी-बारिश से बिजली विभाग को काफी नुकसान हुआ है। गिरे पोल, क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर और तारों की मरम्मत में कर्मचारी जुटे हैं। अधिकांश क्षेत्रों में आपूर्ति शुरू हो गई है। शेष क्षेत्रों में सोमवार सुबह तक बिजली बहाल होने की उम्मीद है।

फोटो-23-बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम जाने वाले मार्ग पर टूटकर झूके बिजली के पोल व तार ।-संवाद

फोटो-23-बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम जाने वाले मार्ग पर टूटकर झूके बिजली के पोल व तार ।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed