फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Power failure of three sub-stations, 50 thousand consumers upset

Balrampur News: तीन उपकेंद्रों की बिजली गुल, 50 हजार उपभोक्ता परेशान

Thu, 20 Jul 2023 05:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 20 Jul 2023 05:46 PM IST
विज्ञापन
Power failure of three sub-stations, 50 thousand consumers upset
जर्जर तार व ट्रांसफार्मरों में आ रही तकनीकी खराबी से हो रही दिक्कत
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। जर्जर तार और ट्रांसफार्मरों में आ रही तकनीकी खराबी से उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

धानेपुर संवाद के अनुसार बृहस्पतिवार को गोंडा से धानेपुर जाने वाली 33 हजार लाइन का तार सालपुर के पास टूटकर गिर गया। जिससे धानेपुर, मेहनौन व राजापुर परसौरा उपकेंद्र के तहत गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। जिससे पूरे दिन करीब 50 हजार लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद करीब 11 घंटे बाद शाम पांच बजे आपूर्ति शुरू हुई। इटियाथोक उपकेंद्र के तहत करीब 20 गांवों में लोकल फाॅल्ट के चलते पूरे दिन आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

करनैलगंज संवाद
के अनुसार नगर के वार्ड संख्या 6 के सुक्खापुरवा व सरफराजगंज में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर आए दिन खराब रहते हैं। मोहल्ले के लोगों ने वार्ड सभासद गुफरान अंसारी की अगुवाई में चेयरमैन प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल से शिकायत की। उन्होंने एसडीओ व जेई से शिकायत करते हुए नाराजगी जाहिर की। साथ ही बृहस्पतिवार को ही नये ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया। एसडीओ एनएन भारती ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदल जाने से समस्या का निदान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article