फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Power cut for seven hours, humidity made life miserable

Balrampur News: सात घंटे बिजली गुल, उमस ने किया बेहाल

Fri, 13 Jun 2025 10:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Power cut for seven hours, humidity made life miserable
बलरामपुर में विद्युत पैनल में मरम्मत का काम करते कर्मी । -स्रोत: विभाग
बलरामपुर। शहर में शुक्रवार को सात घंटे बिजली गुल होने से लोग भीषण गर्मी में बेहाल हो गए। विद्युत उपकेंद्र पूरब टोला नहर बालागंज पर पुराने और जर्जर पैनल बदले जाने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। विभाग ने सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने की सूचना दी थी। मरम्मत के कार्य में सात घंटे का समय लग गया। ऐसे में गर्मी और उमस में लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन

पूरब टोला के अनुपम तिवारी, सुशील सिंह, गोलू चौहान ने बताया कि दोपहर दो बजे तक कटौती होनी थी, लेकिन बिजली पांच बजे शाम को आई। इसी तरह भवगतीगंज में बृहस्पतिवार की रात ढाई बजे बिजली कटी, जो सुबह आठ बजे आई। मोहल्ले के रविंद्र गुप्त, अमित चौहान ने बताया कि बिजली आपूर्ति समय से नहीं मिल रही है। इसके साथ ही खलवा, सिटी पैलेस आदि क्षेत्रों में आपूर्ति पूरे दिन प्रभावित रही। जिले के तुलसीपुर, गैसड़ी, उतरौला क्षेत्रों में दिन भर रह-रह कर बिजली कटती रही। बिजली कटौती का असर बाजार पर भी पड़ा।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के चलते बिजली गुल होते ही घरों के पंखे, कूलर और इन्वर्टर ठप हो गए। दोपहर की चिलचिलाती धूप में लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को हुई। लोग पसीने से तरबतर होते रहे। कई इलाकों में पीने के पानी की किल्लत भी सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन



पैनल काफी पुराने और जर्जर हो चुके थे। सुरक्षा की दृष्टि से इन्हें बदला जाना जरूरी था। कार्य में तकनीकी दिक्कतों के चलते समय ज्यादा लग गया। इस दौरान उपभोक्ताओं को जो असुविधा हुई उसके लिए खेद है। भविष्य में इस तरह की समस्याओं से बचने के लिए पूरी सतर्कता बरती जाएगी।
- अजय सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed