फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   power corporation MD

Balrampur News: बिजली चोरी करने वालों पर दर्ज कराएं केस

Sat, 27 May 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 27 May 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
power corporation MD
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश पावर काॅरपोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार ने कहा कि विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने के लिए सुबह छापा मारा जाए। साथ ही विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। राजस्व वसूली व छापे की कार्रवाई को महाअभियान के रूप में चलाया जाए। विद्युत उपकेंद्रों पर प्राप्त होने वाली बिजली आपूर्ति से संबंधित शिकायतों का समय से निस्तारण कराया जाए।
विज्ञापन

वे शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व वसूली व विद्युत चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान व बिजली आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। प्रबंध निदेशक ने जिले में राजस्व वसूली और विद्युत चोरी के विरुद्ध की जाने वाली कार्रवाई की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। कहा कि बिजली बिल के बकायेदारों से वसूली न होने की दशा में उन्हें नोटिस व आरसी जारी की जाए। यदि कहीं भी बिजली चोरी की सूचना प्रात होती है, तो वहां पर नियोजित ढंग से छापा मारें।
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सभी उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिल समय से उपलब्ध कराने का निर्दश दिया। कहा कि इस कार्य में यदि बिलिंग एजेंसी किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतती है, तो उसके खिलाफ अनुबंध के अनुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि क्षेत्र में लगे ट्रांसफाॅर्मर की लोड बैलेंसिंग कराने के साथ सभी के फिटनेस का निरीक्षण अवर अभियंता समय-समय पर करते हैं। यदि किसी भी विद्युत उपकेंद्र से संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित होने जैसी समस्या को निस्तारित करने में विलंब होता है, तो संबंधित अवर अभियंता के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र का किया निरीक्षण
इससे पूर्व प्रबंध निदेशक ने भगवतीगंज विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान विद्युत उपकेंद्र की व्यवस्था, उपकरणों तथा अभिलेखों के रखरखाव एवं शिकायत पंजिका में दर्ज शिकायतों के निस्तारण के संबंध में अवर अभियंता व उपखंड अधिकारी से जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्य अभियंता विद्युत दीपक अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता गोंडा एसके चौधरी, एक्सईएन बलरामपुर बालकृष्ण सहित इं. प्रेमचंद्र, इं. रितेश आनंद, इं. सतेंद्र कुमार साहू एवं इं. वीडी यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed