फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Police will be deployed at 1812 Holika Dahan sites, increased monitoring

Balrampur News: 1812 होलिका दहन स्थलों पर तैनात होगी पुलिस, बढ़ाई गई निगरानी

Thu, 02 Mar 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 02 Mar 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Police will be deployed at 1812 Holika Dahan sites, increased monitoring
बलरामपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते डीएम डॉ. महेंद्र कुमार व अन्य।
बलरामपुर। होली को लेकर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। इसमें जिले के सभी 1812 होलिका दहन स्थलों पर पुलिस की तैनाती करने व सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाने की बात कही गई।
विज्ञापन

डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने कहा कि होली का त्योहार खुशियों का त्योहार है। आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण ढंग से होली मनाएं। होली के दौरान कोई भी नई परंपरा की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने होलिका दहन के स्थल पर समुचित साफ-सफाई व त्योहार के दिन बिजली व जलापूर्ति की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान गणमान्य नागरिकों की भूमिका अति महत्वपूर्ण होती है। वे अपने क्षेत्र में इस बात का ध्यान रखें कि किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो। यदि किसी व्यक्ति को लेकर आशंका है कि वह गड़बड़ी कर सकता है तो सूचना तत्काल पुलिस व प्रशासन को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी केशव कुमार ने कहा कि सभी होलिका दहन स्थल पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह का आपत्तिजनक कमेंट न करें, विशेषकर युवा वर्ग इसका ध्यान रखें। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले व उसको फॉरवर्ड करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में एडीएम वित्त व राजस्व प्रदीप कुमार, एडीएम न्यायिक डॉ. ज्योति गौतम, एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. सुशील कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed