{"_id":"5fe4ac178ebc3e3f5f6bcc7e","slug":"police-arrested-accused-for-snatching-purse-from-woman-balrampur-news-lko556540563","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से पर्स छीनने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से पर्स छीनने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र में महिला का पर्स छीनने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने गुरुवार को धर दबोचा। दोनों अभियुक्तों के पास से 13 हजार रुपये नकद, पीड़िता का आधार व घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई है। दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।
नगर कोतवाल मानवेंद्र पाठक ने बताया कि मोहल्ला तुलसीपार्क के रहने वाले विक्रम जैन ने नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था कि उनकी पत्नी स्वाति जैन अपनी ननद के साथ घर से बाजार कार्य के लिए गई थी। रास्ते में बाइक सवार दो लोग उनकी पत्नी का पर्स छीन कर फरार हो गए थे।
पर्स में एक सोने की चेन, आधारकार्ड, रुपये व अन्य सामान थे। मामले की विवेचना पूरबटोला चौकी प्रभारी दीनानाथ सागर को सौंपी गई थी। मुखबिर की सूचना पर तुलसीपुर रोड से पर्स छीनकर भागने वाले दोनों अभियुक्तों को दीनानाथ की टीम ने धर दबोचा।
विज्ञापन
पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान नगर कोतवाली क्षेत्र के धर्मपुर निवासी हुसैन उर्फ सुल्तान व देहात कोतवाली के खमौवा निवासी सद्दाम के रूप में हुई है। दोनों के पास से 13 हजार रुपये नकद, पीड़िता का आधार कार्ड व एक बाइक बरामद की गई है। दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।