{"_id":"6ae23384fb1d6c68e5097a27","slug":"the-robot-demonstrated-methods-for-extinguishing-fires-and-preventing-accidents-balrampur-news-c-99-1-slko1019-157045-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: रोबोट ने दिखाए आग बुझाने और हादसों से बचाव के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: रोबोट ने दिखाए आग बुझाने और हादसों से बचाव के तरीके
Wed, 28 Oct 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। आग बुझाने, दुर्घटनाओं से बचाव और स्वच्छता बनाए रखने में रोबोट किस तरह मददगार साबित हो सकते हैं, इसकी जानकारी बुधवार को विद्यार्थियों को मिली। एआई और रोबोटिक्स शो में विद्यार्थियों ने आधुनिक तकनीक के कई नमूने देखे और उनकी कार्यप्रणाली को समझा।
कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलके पीजी कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर एवं प्राणि विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सद्गुरु प्रकाश और प्रबंधक डॉ. एमपी तिवारी ने किया। फ्यूचर गुरुकुल से आए आशीष गौतम ने विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की उपयोगिता और रोबोटिक्स के व्यावहारिक इस्तेमाल की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने उत्सुकता के साथ विभिन्न रोबोटों को देखा और तकनीक से जुड़े सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
प्रदर्शन के दौरान फायरफाइटिंग रोबोट, स्मार्ट डस्टबिन, दुर्घटनाओं से बचाव करने वाले रोबोट और आग से सुरक्षा प्रदान करने वाली तकनीक आकर्षण का केंद्र रहे। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को इन उपकरणों की कार्यप्रणाली समझाते हुए बताया कि आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता मिलने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. एमपी तिवारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तार्किक क्षमता, रचनात्मकता और समस्या-समाधान का कौशल विकसित करने में सहायक होते हैं।
इस अवसर पर अतिथि मंगलदेव मिश्रा, आफरीन बानो, अपूर्वा, कोषाध्यक्ष मीता तिवारी, प्रबंधक इंजीनियर आकाश तिवारी, निदेशक प्रकृति तिवारी, उप प्रधानाचार्या शिखा पांडेय और मुख्य समन्वयक सलिल सेठ आदि मौजूद रहे।