{"_id":"6ae232ca1983ddb1340f2721","slug":"court-operations-resume-1121-cases-heard-balrampur-news-c-99-1-slko1019-157060-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: अदालतों में कामकाज शुरू, 1121 मामले सुने गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: अदालतों में कामकाज शुरू, 1121 मामले सुने गए
Wed, 28 Oct 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
फोटो-33-बलरामपुर के उतरौला में बैठक कर चर्चा करते अधिवक्ता ।-संवाद
बलरामपुर। दाखिल-खारिज की ऑनलाइन प्रक्रिया के विरोध में चल रहे अधिवक्ताओं के आंदोलन का असर अब कम होने लगा है। जिला मुख्यालय पर बुधवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कामकाज शुरू कर दिया। इससे लंबे समय से सुनवाई का इंतजार कर रहे वादकारियों को बड़ी राहत मिली। दीवानी, फौजदारी, तहसील और कलेक्ट्रेट समेत विभिन्न न्यायालयों में करीब 1121 मामलों की सुनवाई हुई। मुकदमों की पैरवी के लिए पहुंचे लोगों को अब बार-बार अगली तारीख मिलने के बजाय अपने मामलों में सुनवाई आगे बढ़ने की उम्मीद जगी है। उधर, उतरौला में भी अधिवक्ताओं ने हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया है। वहां बृहस्पतिवार से न्यायिक कामकाज शुरू हो जाएगा। वहीं, तुलसीपुर में आंदोलन जारी रखने या खत्म करने पर फैसला 29 अक्तूबर को होने वाली बैठक में लिया जाएगा।
जिला मुख्यालय पर न्यायिक कार्य बहिष्कार के कारण मुकदमों की सुनवाई प्रभावित हो रही थी। मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन से वार्ता के बाद जिला बार एसोसिएशन ने बुधवार से न्यायिक कामकाज शुरू करने का निर्णय लिया था। इसके बाद बुधवार को अधिवक्ता न्यायालयों में पहुंचे और मुकदमों की पैरवी की। न्यायिक कामकाज बहाल होने से उन लोगों को राहत मिली, जिन्हें सुनवाई के लिए कई दिनों से इंतजार करना पड़ रहा था।
सुनवाई शुरू होने से वादकारियों ने ली राहत की सांस
न्यायालयों में कामकाज शुरू होने से वादकारियों के चेहरों पर भी राहत दिखी। मुकदमे की सुनवाई के लिए पहुंचे रमईडीह निवासी राज कुमार ने बताया कि हड़ताल के कारण उनका काम अटका हुआ था। न्यायालय में सुनवाई शुरू होने से उम्मीद जगी है कि अब मुकदमे के निस्तारण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
ललिया निवासी राजेंद्र कुमार ने कहा कि न्यायालय का काम बंद होने से बार-बार आने की परेशानी हो रही थी। कामकाज शुरू होने से अब बेवजह समय और किराया खर्च नहीं करना पड़ेगा। वहीं, मथुरा निवासी रितू ने बताया कि वह मुकदमे की सुनवाई के लिए काफी दिनों से इंतजार कर रही थीं। न्यायालय में काम शुरू होने से उन्हें राहत मिली है। अब उम्मीद है कि मामले में आगे की कार्रवाई समय से होगी।
उतरौला में खत्म हुआ आंदोलन, आज से कामकाज
उतरौला। बार संघ अध्यक्ष प्रह्लाद यादव और महामंत्री रवि शंकर मिश्र ने बताया कि बैठक में विचार-विमर्श के बाद अधिवक्ताओं ने हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया है। इससे यहां भी न्यायिक कामकाज बहाल होने का रास्ता साफ हो गया है। बृहस्पतिवार से अधिवक्ता न्यायालयों में काम शुरू करेंगे। नामांतरण की ऑनलाइन प्रक्रिया के विरोध में यहां अधिवक्ता क्रमिक अनशन और न्यायिक कार्य बहिष्कार कर रहे थे। आंदोलन खत्म होने से मुकदमों की सुनवाई का इंतजार कर रहे वादकारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
तुलसीपुर में बैठक के बाद तय होगी आगे की रणनीति
तुलसीपुर। बार संघ अध्यक्ष कमलनयन तिवारी ने बताया कि अधिवक्ताओं का आंदोलन अभी जारी है। बार संघ बृहस्पतिवार को बैठक करेगा। इसमें मांगों और अब तक हुए घटनाक्रम पर चर्चा के बाद आंदोलन की आगे की रणनीति तय की जाएगी। अधिवक्ता अपनी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं। ऐसे में बैठक के निर्णय पर सबकी निगाहें टिकी हैं। यहां न्यायिक कामकाज बहाल होने के लिए अधिवक्ताओं के फैसले का इंतजार करना होगा।