{"_id":"6ae233b53aede37551012f8e","slug":"preparations-for-nmc-inspection-for-50-seats-at-the-medical-college-in-december-balrampur-news-c-99-1-slko1029-157048-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: दिसंबर में मेडिकल कॉलेज में 50 सीटों के लिए एनएमसी निरीक्षण की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: दिसंबर में मेडिकल कॉलेज में 50 सीटों के लिए एनएमसी निरीक्षण की तैयारी
Wed, 28 Oct 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में अटल बिहारी वाजपेयी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय को शुरू कराने की कवायद तेज हो गई है। मेडिकल कॉलेज में 50 एमबीबीएस सीटों पर पढ़ाई शुरू करने के लिए राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) के निरीक्षण की तैयारियां दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निरीक्षण की तैयारी से जुड़ा कोई भी जरूरी कार्य लंबित नहीं रहना चाहिए।
मेडिकल कॉलेज का भवन तैयार होने के बाद अब इसे शैक्षणिक सत्र के संचालन के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयार करना प्रशासन की प्राथमिकता है। एनएमसी की प्रक्रिया में भवन के साथ अस्पताल की सुविधाएं, चिकित्सकीय संसाधन, शिक्षकों की उपलब्धता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी महत्वपूर्ण होंगी। इसे देखते हुए प्रशासन ने आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी कमियों को दूर करने के लिए विभागवार जिम्मेदारियां तय की हैं।
डीएम ने मेडिकल कॉलेज और अस्पताल तक आवागमन की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए उपजिलाधिकारी सदर को 29 अक्तूबर तक आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए। वहीं, विद्युत विभाग को परिसर की बिजली व्यवस्था का तकनीकी परीक्षण करने तथा फीडरों, वैकल्पिक विद्युत आपूर्ति और विद्युत भार वहन करने की क्षमता की जांच करने को कहा गया। कमियां मिलने पर तत्काल सुधार कराने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में शुरुआती तौर पर 50 एमबीबीएस सीटों पर पढ़ाई शुरू कराने की योजना है। इसके साथ ही कॉलेज में करीब 20 विभाग विकसित करने का प्रस्ताव भी है।
सुरक्षा, सड़क मरम्मत और सफाई पर भी जोर
अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पूर्व सैनिक कल्याण निगम से सुरक्षा गार्डों की उपलब्धता के संबंध में प्रस्ताव लेने को कहा गया है। इस कार्य के लिए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उन्हें मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ानी होगी।