{"_id":"6ae233ea1f17faa0fd09248b","slug":"two-members-of-a-gang-that-stole-equipment-from-mobile-towers-arrested-balrampur-news-c-99-1-slko1019-157040-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मोबाइल टावरों से उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मोबाइल टावरों से उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
Wed, 28 Oct 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। कोतवाली देहात पुलिस, सर्विलांस सेल और एसओजी की संयुक्त टीम ने मोबाइल टावरों से उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से केबल के 61 छोटे-बड़े टुकड़े, सात मॉड्यूल, दो डेल्टा मॉड्यूल समेत अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने बलरामपुर और श्रावस्ती में मोबाइल टावरों से चोरी की कई घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। गिरोह का एक अन्य सदस्य अभी पकड़ से बाहर है।
एएसपी विशाल पांडेय ने बताया कि 14 सितंबर की रात घुघुलपुर गांव स्थित एयरटेल टावर से तीन एंटीना और वोडाफोन के दो जीएसएम एंटीना चोरी हुए थे। इस मामले में कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके अलावा महराजगंज तराई क्षेत्र के महादेव हरिहर नगर स्थित टावर से करीब 38 मीटर पावर केबल चोरी होने का मामला भी दर्ज था।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गाजियाबाद जिले के मुरादनगर स्थित मलिकनगर निवासी आशिफ और इकबाल के रूप में हुई है। दोनों को पनहिया गांव स्थित टावर के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कन्हैया नाम के साथी के साथ मिलकर अलग-अलग मोबाइल टावरों से एंटीना, मॉड्यूल और केबल चोरी करते थे। कन्हैया टावर पर चढ़कर उपकरण उतारता था। चोरी किए गए उपकरण गाजियाबाद में एक व्यक्ति को बेच दिए जाते थे। आरोपियों के मुताबिक, एक एंटीना के करीब 15 हजार रुपये मिलते थे, जबकि अन्य उपकरणों के लिए पांच से सात हजार रुपये तक मिलते थे।
विज्ञापन
श्रावस्ती के टावर से चोरी का मामला भी खुला
आरोपियों ने जुलाई में महराजगंज तराई क्षेत्र के लौकहवा टावर से दो एंटीना और अगस्त में श्रावस्ती जिले के गिलौला क्षेत्र के एक घरवा टावर से तीन एंटीना चोरी करने की बात भी स्वीकार की। घुघुलपुर और महादेव हरिहर नगर से चोरी किए गए कुछ उपकरणों को आरोपी अपने साथ नहीं ले जा सके थे। उन्होंने इन्हें झाड़ियों में छिपाकर रख दिया था। पुलिस ने इन्हीं उपकरणों को बरामद किया है।
आरोपियों के खिलाफ गौतमबुद्धनगर में पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।