फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Players will get Laxman and Rani Laxmibai awards

खिलाड़ियों को मिलेगा लक्ष्मण व रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार

Fri, 20 Nov 2020 09:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
Players will get Laxman and Rani Laxmibai awards
बलरामपुर। खेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले खिलाड़ियों को शासन स्तर से लक्ष्मण व रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। उप क्रीड़ा अधिकारी कमाल अहमद ने शुक्रवार को बताया कि जिला स्तर पर खिलाड़ियों को सात दिसंबर तक स्पोर्ट्स स्टेडियम के कार्यालय में हर हाल में अपना आवेदन देना होगा तभी चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन

उप क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि खेल निदेशालय ने सामान्य व दिव्यांगजन खिलाड़ी जिन्होंने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है उन्हें वर्ष 2019-20 का लक्ष्मण व रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। निर्धारित प्रारूप पर महिला व पुरुष खिलाड़ी जिला खेल कार्यालय में सात दिसंबर तक अपना आवेदन जमा कर दें।
विज्ञापन

खिलाड़ियों का आवेदन 12 दिसंबर तक निदेशालय को चयन के लिए भेजा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित जिला खेल कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है। कम से कम लगातार तीन बार प्रदेश के सीनियर टीम का सदस्य होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक खिलाड़ी को एक ही बार पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार मरणोपरांत भी दिया जा सकता है। अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक पाने वाले खिलाड़ियों को निर्धारित अंक दिया जाएगा। ओलंपिक गेम्स, विश्व चैंपियनशिप व चार वर्ष के अंतराल पर होने वाले विश्व कप, एशियन गेम्स, कामनवेल्थ गेम्स, चार वर्ष में एक बार होने वाले एशियन चैंपियनशिप व कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप, सैफ गेम्स, राष्ट्रीय खेल व राष्ट्रीय सीनियर चैंपियनशिप में पदक पाने वाले खिलाड़ियों को वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed