{"_id":"657358054f2f18638c00f3d7","slug":"platform-got-expanded-at-the-station-new-construction-started-balrampur-news-c-99-1-slko1018-5147-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: स्टेशन पर प्लेटफार्म को मिला विस्तार, नया निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: स्टेशन पर प्लेटफार्म को मिला विस्तार, नया निर्माण शुरू
Fri, 08 Dec 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 08 Dec 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेज पांच -- बॉटम
फोटो- 18
- बलरामपुर व झारखंडी रेलवे स्टेशन को जंक्शन बनाने ने पकड़ी रफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। शहर के बलरामपुर व झारखंडी रेलवे स्टेशन को विस्तारित कर जंक्शन बनाने के कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। दोनों स्टेशनों पर एक-एक नया प्लेटफार्म भी तैयार किया जा रहा है। अभी तक इन स्टेशनों पर एक ही प्लेटफार्म था। पुराने प्लेटफार्म का भी विस्तार किया जा रहा है। इससे यह स्टेशन खलीलाबाद -श्रावस्ती नई रेलवे लाइन परियोजना से जुड़ सकेंगे।
नई रेलवे लाइन परियोजना के तहत पहले स्टेशनों को यात्री सुविधाओं से लैस किए जाने के कार्य पूरे कराए जा रहे हैं। इसके तहत बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर 10.50 करोड़ से स्टेशन का कायाकल्प किए जाने के कार्य कराए जा रहे हैं। इसके तहत ही यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने मेें होने वाली परेशानी से छुटकारा दिलवाने के लिए सड़क मार्ग बनवाने के साथ ही एक नया प्लेटफार्म भी रेलवे लाइन के दूसरी तरफ दो सौ मीटर में बन रहा है। यहां पर भी यात्रियों को बैठने के साथ ही शौचालय, पेयजल आदि की सुविधा भी मिलेगी। इसी तरह की झारखंडी में भी नए प्लेटफार्म को तैयार करने का कार्य तेजी से पूरा कराया जा रहा है।
ट्रेनों की सुविधाएं भी बढ़ने की उम्मीद
दोनों रेलवे स्टेशनों पर एक- एक प्लेटफार्म तैयार होने से कुछ नई ट्रेनों के संचालन की उम्मीद भी शहरवासियों में जगी है। अभी तक स्टेशन से दस जोड़ी मेल या एक्सप्रेस ट्रेनों व तीन जोड़ी सवारी ट्रेन का ही संचालन होता है। इसके अलावा यहां से तुुलसीपुर, गोंडा, बढ़नी, गोरखपुर तक के लिए भी रेल सेवा मिल रही है। प्लेटफार्म बनने से लंबी दूरी की कुछ नई ट्रेनों के संचालन की सुविधा भी शुरू हो सकेगी। स्टेशन अधीक्षक आरके श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म के निर्माण का कार्य तेजी से पूरा हो रहा है। जल्द ही रेलवे स्टेशन पर संचालित यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्य भी पूरे कराए जाएंगे।