{"_id":"5efcb5318ebc3e42de778c5b","slug":"planting-done-to-make-the-city-greener-balrampur-news-lko528640197","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर को हरा भरा बनाने के लिए किया गया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर को हरा भरा बनाने के लिए किया गया पौधरोपण
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर को हराभरा बनाने में रोटरी इंटरनेशनल की तरफ से बुधवार को कई स्थानों पर पौधे रोपित किए गए। पौधरोपण के दौरान कोविड-19 के चलते सामाजिक दूरी का भी पूरा ख्याल रखा गया।
सत्र 2020-21 के जुलाई माह के पहले दिन रोटरी इंटरनेशनल की तरफ से नगर के तुलसीपार्क में पौधरोपण अभियान शुरू किया गया। रोटरी इंटरनेशनल के अध्यक्ष मलय पाहवा, सचिव डॉ. सौरभ सिंह व कोषाध्यक्ष डॉ. कुलदीप विश्वकर्मा के नेतृत्व में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम शहर भर में चलाया गया।
अगला अभियान 15 जुलाई को तुलसीपुर रोड निकट स्थित शारदा पब्लिक स्कूल के पास चलाया जाएगा। रोटेरियन डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. जुबेर अहमद, डॉ. अब्दुल कय्यूम, डॉ. उमाकांत जायसवाल, अमित अग्रवाल, प्रताप सिंह, पर्यावरण विद डॉ. नागेंद्र सिंह, पंकज पाहवा, आलोक श्रीवास्तव, वसी अहमद, संजय शर्मा, भूपेंद्र सिंह व तीरथदास तोलानी आदि ने पौधरोपण अभियान में अपना सहयोग दिया।
विज्ञापन
पौधरोपण के दौरान कोविड-19 के चलते लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन किया। सामाजिक दूरी बनाकर लोगों ने पौधे रोपित किए। कार्यक्रम के अंत में सभी रोटेरियन ने पर्यावरण संरक्षण और साफ सफाई पर जोर दिया और कहा कि साफ-सफाई ही कोविड और तमाम बीमारियों से लड़ने का साधन है। इस दौरान लोगों ने समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया।