{"_id":"5fe376c78ebc3e41a605ccce","slug":"plant-to-rid-balrampur-from-waste-balrampur-news-lko556406571","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर को कचरे से निजात दिलाएगा 30 लाख का प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर को कचरे से निजात दिलाएगा 30 लाख का प्लांट
विज्ञापन
बलरामपुर में बनाया जा रहा कचरा निस्तारण प्लांट
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। नगर के लोगों को 30 लाख रुपये के कचरा निस्तारण प्लांट की सौगात मिली है। नगर के डेढ़ लाख लोगों को कचरा निस्तारण प्लांट के योजना का लाभ मिलेगा। प्लांट में सूखे व गीले कचरे को निस्तारित कराने की क्षमता होगी। किसानों को सस्ते दाम पर खाद बेचकर पालिका भी अपनी आमदनी करेगा। कचरा निस्तारण प्लांट से होने वाली आय को नगर के विकास कार्यों में लगाया जाएगा। नगर में रोजाना 220 क्विंटल सूखा व गीला कचरा निकलता है।
नगर पालिका परिषद बलरामपुर को 30 लाख रुपये की लागत से कचरा निस्तारण प्लांट लगाने की सौगात शासन से मिली है। नगर के तुलसीपुर रोड स्थित मेवालाल पुलिस चौकी के पास पालिका की जमीन पर कचरा निस्तारण प्लांट लगाया जाएगा। मैटीरियल रिकवरी फेसिलिटी सेंटर का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद रोजाना 220 क्विंटल से अधिक गीले व सूखे कचरे को निस्तारित करके खाद बनाया जाएगा। सेंटर पर सूखे व गीले कचरे को अलग-अलग भागों में बांटा जाएगा। सूखे कचरे को 22 भागों में बांटकर जैविक खाद तैयार की जाएगी। गीले कचरे को खाद बनाने में प्रयोग किया जाएगा। सूखे कचरे को निस्तारित कराकर बाहरी कंपनियों को बेचा जाएगा जबकि गीले कचरे को निस्तारित कराने के बाद किसानों को सस्ते रेट में खाद बेची जाएगी।
नगर पालिका क्षेत्र में प्रतिदिन 220 क्विंटल गीला व सूखा कचरा मौजूदा समय में निकल रहा है। भारी मात्रा में कचरा निकलने से जमा करने की समस्या आ रही है। कचरा निस्तारण केंद्र का संचालन होने से कूड़े का जमा करने की समस्या से निजात मिल जाएगी। कचरा निस्तारण केंद्र का संचालन होने से नगर के करीब डेढ़ लाख लोगों को गंदगी की समस्या से निजात मिल सकेगी। ईओ नगर पालिका परिषद बलरामपुर राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि कचरा निस्तारण केंद्र का संचालन होने से नगर को साफ-सुथरा रखने में मदद मिलेगी और पालिका की आय में भी बढ़ोत्तरी होगी। कचरा निस्तारण केंद्र से मिलने वाले राजस्व को नगर के विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली के प्रयास से कचरा निस्तारण केंद्र की सौगात मिली है। (संवाद)
विज्ञापन
तीन महीने में पूरा हो जाएगा निर्माण कार्य
नगर पालिका क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए मेवालाल पुलिस चौकी के पास 30 लाख रुपये की लागत से कचरा निस्तारण केंद्र का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। तीन महीने में कचरा निस्तारण केंद्र का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। कचरा निस्तारण केंद्र का संचालन होने से नगर के सभी 25 वार्डों के करीब डेढ़ लाख लोगों को लाभ मिलेगा और पालिका को भी राजस्व की प्राप्ति होगी। कचरा निस्तारण केंद्र से होने वाले आय को नगर के विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा। -किताबुन्निशा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बलरामपुर