फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Phulwariya bypass will be constructed with 21 crore 85 lakh

21 करोड़ 85 लाख से होगा फुलवरिया बाईपास का निर्माण

Mon, 21 Dec 2020 09:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Phulwariya bypass will be constructed with 21 crore 85 lakh
बलरामपुर। सदर विधायक के प्रस्ताव पर उत्तर प्रदेश सरकार ने फुलवरिया बाईपास के निर्माण की मंजूरी दी है। 8.44 किलोमीटर लंबे बाईपास निर्माण के लिए 21 करोड़ 85 लाख 6 हजार रुपये अनुमोदित किया गया है। सात मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण के लिए 5 करोड़ 46 लाख 27 हजार रुपये की प्रथम किश्त अवमुक्त भी कर दी गई है।
विज्ञापन

नगर में जाम की समस्या को देखते हुए फुलवरिया बाईपास निर्माण की मांग काफी दिनों से की जा रही थी। बाईपास निर्माण के लिए सदर विधायक पल्टूराम ने भी शासन स्तर पर कई बार पत्राचार किया था।
विज्ञापन

बाईपास निर्माण के लिए शासन एवं विभागीय उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भी भेजा गया था। सदर विधायक के प्रस्ताव पर बाईपास निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने मंजूरी प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन विवेक ने जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में बताया है कि त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत फुलवरिया बाईपास पर 8.44 किलोमीटर लंबी सड़क बनाने के लिए 21 करोड़ 85 लाख 6 हजार रुपये की धनराशि अनुमोदित की गई है।
सड़क का निर्माण काम शुरू कराने के लिए प्रथम किश्त के रूप में 5 करोड़ 46 लाख 27 हजार रुपये आवंटित भी कर दिया गया है। सड़क निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है।

जिलाधिकारी को समयबद्ध ढंग से सड़क का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश दिया गया है। सदर विधायक पल्टूराम ने बताया कि फुलवरिया बाईपास उतरौला से गोंडा एवं गोंडा से बहराइच रोड को जोड़ेगी। बाईपास का निर्माण पूरा होने से नगरवासियों को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। लोगों को आवागमन करने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed