{"_id":"5d82640b8ebc3e01346cc2d4","slug":"performance-in-collectorate-against-increased-electricity-rates-balrampur-news-lko482218957","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ी बिजली दरों के खिलाफ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ी बिजली दरों के खिलाफ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
विज्ञापन
बलरामपुर। बढ़ी बिजली मूल्य को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की तरफ से बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया। पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अन्य मांगों को शामिल कर विरोध जताया।
बिजली मूल्य की अप्रत्याशित 12 प्रतिशत बढ़ोत्तरी समाप्त किए जाने को लेकर पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरी तरह से लामबंद हो गए हैं। धरना-प्रदर्शन के बाद जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित 17 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिलाध्यक्ष अयाज मुस्तफा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों, नौजवानों, व्यापारियों, दिहाड़ी मजदूरों, अल्पसंख्यकों व महिलाओं को परेशान कर दिया है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। अपराधों में भारी बढ़ोत्तरी हुई है। विकास कार्य पूरी तरह से ठप हैं। उद्योग धंधे बंद हो रहे हैं। कानून व्यवस्था दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है।
विज्ञापन
बलात्कार, लूट, हत्या व व अन्य अपराध आम हो गई है। अप्रत्याशित ढंग से 12 प्रतिशत बिजली की दरों को बढ़ाकर सरकार ने आम जनता को पीस दिया है। मोटर वाहन चेकिंग के नाम पर लोगों को पुलिस परेशान कर रही है।
धरने को जिला प्रभारी आपदा हरण सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता नवाब अली अकबर, जिला उपाध्यक्ष अनिरुद्घ प्रसाद वर्मा, जिला प्रमुख महासचिव मोहन लाल यादव, जिला महासचिव मोईन सिद्दीकी, प्रदेश सचिव यूथ बिग्रेड अब्दुल खालिद व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मोहम्मद शकील आदि ने संबोधित कर सभी समस्याओं का तत्काल निराकरण कराने की मांग की।