फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   People painted in the colors of patriotism on the anniversary of Kakori rail incident

जिले भर में अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों की रही धूम

Mon, 09 Aug 2021 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
People painted in the colors of patriotism on the anniversary of Kakori rail incident
बलरामपुर। जिले में सोमवार को अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों की धूम रही। काकोरी रेल घटना की वर्षगांठ पर देशभक्ति के रंग में लोग सराबोर रहे। प्रभात फेरी निकालकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व वीर शहीदों को नमन किया गया।
विज्ञापन

एमएलके पीजी कालेज सभागार में जनप्रतिनिधियों व विद्यार्थियों को सीएम योगी आदित्यनाथ का भाषण सुनाया गया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व वीर शहीदों के परिजनों को जनप्रतिनिधियों की तरफ से अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव व चौराचौरी शताब्दी महोत्सव की श्रृंखला में काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर जिले में देशभक्ति के कार्यक्रमों की सोमवार को धूम रही। सीडीओ रिया केजरीवाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल, एएसपी अरविंद मिश्र, बीएसए डॉ. रामचंद्र व प्रभारी डीआईओएस डॉ. चंदन पांडेय के साथ-साथ अधिकारियों व पुलिस कर्मियों की संयुक्त टीमों ने प्रभात फेरी निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीर विनय चौराहे पर वीर विनय कायस्था की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सभी ने नमन किया। इसके बाद चंद्रशेखर आजाद स्मारक पर पहुंचकर माल्यार्पण करके उन्हें नमन किया गया। एनसीसी व स्काउट-गाइड के वालेंटियर्स ने वीर विनय स्मारक स्थल से लेकर एमएलके पीजी कालेज तक प्रभात फेरी में देशभक्ति के नारे लगाए।
अमृत महोत्सव कार्यक्रम से पहले नगर की बेहतर साफ सफाई कराकर चूने व पानी का छिड़काव कराया गया। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष किताबुनिशा के प्रतिनिधि शाबान अली ने अपने नेतृत्व में नगर की साफ सफाई कराई। नगर में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं को रंगीन झालरों से सजवाया गया।
एमएलके पीजी कालेज सभागार में प्रोजेक्टर के माध्यम से काकोरी रेल घटना स्थल से सीएम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। सभागार में मौजूद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व छात्र छात्राओं ने सीएम का संबोधन सुना।
मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सदर विधायक पल्टूराम व तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने सभागार में लोगों को संबोधित किया। एमएलके पीजी कालेज के छात्र छात्राओं ने देशभक्ति गीत व देशभक्ति के परिपूर्ण नाटक का मंचन किया। सदर व तुलसीपुर विधायक ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व वीर शहीदों की तरफ से आजादी के लिए किए गए संघर्ष व अमर बलिदान के कारण ही आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे है।
देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने खुशी-खुशी अपने प्राणों की आहूति दे दी। सरकार की तरफ से आजादी के वीर सपूतों की याद में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। हम सभी उनके बलिदान को न भूले और उनके दिखाए गए पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लें।

सदर व तुलसीपुर विधायक ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व वीर शहीदों के परिजनों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राचार्य एमएलके पीजी कालेज डॉ. आरके सिंह, पीडी अनिल कुमार सिंह, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह व सीडीपीओ राकेश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed