फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Pathology of district hospital will be modern

जिला अस्पताल की पैथोलॉजी होगी माडर्न

Thu, 22 Sep 2022 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Pathology of district hospital will be modern
बलरामपुर। दो जिला अस्पतालों की तर्ज पर अब संयुक्त जिला चिकित्सालय की पैथोलॉजी में भी आधुनिक मशीनों से मरीजों की विभिन्न आवश्यक जांचें होंगी। मरीजों को अस्पताल में मुफ्त जांच की सुविधा मिल सके, इसके लिए पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत पैथोलॉजी में मशीनें लगवाई जा रही हैं। 25 सितंबर से यहां मरीजों को नई मशीनों से जांच की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

संयुक्त चिकित्सालय जिले का मुख्य अस्पताल है। प्रतिदिन यहां चार से पांच सौ मरीज इलाज कराने आते हैं, मगर अस्पताल की पैथोलॉजी में आधुनिक मशीनें नहीं थीं। जिसके कारण मरीजों को कंपलीट ब्लड काउंट (सीबीसी) व इलेक्ट्रोलाइट जांच बाहर से करानी पड़ती थी, मगर अब अस्पताल में ही ये सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन

पीपीपी प्रोजेक्ट के तहत सरकार के साथ काम करने वाली एक निजी संस्था ने संयुक्त जिला चिकित्सालय की पैथोलॉजी में एकसाथ 50 सैंपल की जांच करने वाली फुल आटोमेटिक बायो कमेस्ट्री एनालाइजर, सीबीसी व इलेक्ट्रोलाइट मशीन लगाई है। जिससे मरीजों को एक घंटे में खून की कंपलीट जांच के साथ ही सोडियम, पोटैशियम व कैल्शियम की गुणवत्तापूर्ण रिपोर्ट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि पैथोलॉजी में आधुनिक मशीनें लग चुकी हैं। 25 सितंबर तक इन मशीनों से मरीजों की जांच भी शुरू हो जाएगी। मरीजों को अब जांच के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और लैब से उन्हें प्रिंटेड जांच रिपोर्ट भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed