फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Panic among villagers due to arrival of leopard in the ashram

Balrampur News: आश्रम में तेंदुए के आने से ग्रामीणों में दहशत

Tue, 23 Apr 2024 10:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 23 Apr 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
Panic among villagers due to arrival of leopard in the ashram
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के बनकटवा रेंज में स्थित एक आश्रम में तेंदुए ने पालतू कुत्ते पर हमला बोल दिया। जिससे कुत्ता घायल हो गया। आश्रम में तेंदुए के हमले को लेकर गांव में दहशत है। नागमणि आश्रम बरदौलिया के व्यवस्थापक रमेश ने बताया कि सोमवार की रात तेंदुए ने आश्रम के पालतू कुत्ते पर हमला किया। तेंदुए के आश्रम में आने से लोग एक-दूसरे को तेज आवाज देकर पुकारने लगे। आश्रम में शोरगुल सुनकर कई ग्रामीण मौके पर आ पहुंचे। इस बीच तेंदुआ भाग निकला। बनकटवा रेंज के रेंजर शत्रोहन लाल ने बताया कि आश्रम में तेंदुआ दिखाई दिए जाने की सूचना मिली है। टीम भेजी गई है। लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed