फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Panel of doctors constituted to perform abortion for teenage rape survivor

Balrampur News: दुष्कर्म पीड़िता किशोरी का गर्भपात कराने को डॉक्टरों का पैनल गठित

Tue, 28 Jul 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 28 Jul 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Panel of doctors constituted to perform abortion for teenage rape survivor
बलरामपुर। दुष्कर्म की शिकार 15 वर्षीय किशोरी का चिकित्सकीय गर्भपात कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला महिला अस्पताल में डॉक्टरों का पैनल गठित कर दिया गया है। न्यायालय के आदेश की प्रति पुलिस के माध्यम से प्राप्त होते ही मेडिकल बोर्ड की निगरानी में नियमानुसार गर्भपात की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश पॉक्सो राहुल सिंह की अदालत ने पीड़िता के स्वास्थ्य और भविष्य को ध्यान में रखते हुए चिकित्सकीय गर्भपात की अनुमति दी थी। अदालत ने मुख्य चिकित्साधिकारी को मेडिकल बोर्ड गठित कर विधिक प्रावधानों के तहत सुरक्षित गर्भपात कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


अदालत के आदेश के अनुपालन में स्वास्थ्य विभाग ने जिला महिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों का पैनल गठित कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूरी प्रक्रिया मेडिकल बोर्ड की निगरानी में और निर्धारित चिकित्सकीय मानकों के अनुरूप संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राज कुमार ने बताया कि गर्भपात के लिए डॉक्टरों का पैनल गठित कर दिया गया है और अस्पताल पूरी तरह तैयार है। पुलिस टीम की ओर से न्यायालय के आदेश की प्रति मिलते ही नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़िता की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।


गौरतलब है कि पचपेड़वा थाना क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी धर्मपाल यादव को छह जून को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। प्रभारी निरीक्षक ओपी सिंह चौहान ने बताया कि महिला अपराध से जुड़े इस मामले की पुलिस गंभीरता से पैरवी कर रही है। आरोपी फिलहाल जिला कारागार में निरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed