फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Panchayat assistant will handle secretariat

Balrampur News: पंचायत सहायक संभालेंगे सचिवालय

Wed, 05 Jul 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 05 Jul 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Panchayat assistant will handle secretariat
-बलरामपुर के जनकपुर गांव में आयुष्मान कार्ड बनाती पंचायत सहायक ​शिवानी गिरी।
बलरामपुर। ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए पंचायत भवनों के कार्यों को संभालने की जिम्मेदारी पंचायत सहायकों को दी गई है। वे अब समय से सचिवालय पहुंचकर ग्राम पंचायतों का कार्य निपटाएंगे। पंचायत सहायकों को सिर्फ ग्राम विकास संबंधी कार्य कराए जाने का आदेश उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव ने दिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र भी लिखा है। पंचायत सहायक से अन्य कार्य कराए जाने व सचिवालय के संचालन में लापरवाही मिलने पर संबंधित ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गांव में ही आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य प्रमाण पत्रों को बनाने और ग्रामीणों को सभी प्रकार की ऑनलाइन सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत सहायकों की तैनाती की गई है। इस काम के लिए पंचायत सचिवालय में कंप्यूटर की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के अधिकतर ग्राम सचिवालय के संचालन में लापरवाही बरती जा रही है। पंचायत सहायकों को पंचायत भवन में बैठाने के बजाय सचिव द्वारा उनसे दूसरे काम लिए जा रहे हैं। गोल्डन कार्ड बनाने व योजनाओं के लाभार्थियों का सर्वे आदि कार्य में व्यस्त होने के कारण पंचायत सहायक सचिवालय में नहीं बैठ पा रहे हैं।

समीक्षा में पाया गया कि अन्य विभागों से संबंधित कार्यों में तो पंचायत सहायक की भूमिका सराहनीय रहती है लेकिन पंचायती राज विभाग के कार्यों में इनका उपयोग नहीं हो पा रहा है।


पंचायत राज विभाग के जिला परियोजना प्रबंधक संदीप कश्यप ने बताया कि अपर मुख्य सचिव का पत्र आया है। पंचायत सहायकों को सचिवालय में बैठने का निर्देश दिया गया है। पंचायत भवन का संचालन न होने पर संबंधित सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed