फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Overloading destroyed the road, causing problems in traffic

Balrampur News: ओवरलोडिंग ने ध्वस्त की सड़क, आवागमन में दिक्कत

Tue, 11 Jun 2024 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 11 Jun 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Overloading destroyed the road, causing problems in traffic
बलरामपुर। हरैया सतघरवा के चौधरीडीह-तुलसीपुर मार्ग ओवरलोड वाहनों के आवागमन से जगह-जगह ध्वस्त हो गया है। सड़क क्षतिग्रस्त होने से आए दिन रात में दुर्घटना हो रही है। क्षेत्रवासियों ने एआरटीओ से ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी शुभम कसौधन ने बताया कि इंदिरा नगर कॉलोनी के पास टूटी सड़क में मोटरसाइकिल से गिरकर पैर टूट गया। बालमुकुंद ने बताया कि श्रावस्ती जनपद से ओवरलोडिंग बालू ट्रक इसी सड़क मार्ग से प्रतिदिन निकलते हैं। अधिक भार होने के कारण सड़क जगह-जगह टूट कर गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। राम अधार, सौरभ तिवारी, दुर्गेश कुमार तथा सद्दाम हुसैन आदि ने बताया कि सड़क टूट जाने से आए दिन दुर्घटना होती रहती है। इन लोगों ओवरलोड वाहनों पर करने के साथ ही सड़क की मरम्मत कार्य कराने की मांग जिलाधिकारी से किया है। इस संबंध में एआरटीओ अरविंद कुमार यादव ने बताया कि ओवरलोड चलने वाले वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। ओवरलोडिंग वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed