{"_id":"6674607c43ec88541a0e70ae","slug":"overbridge-construction-work-begins-will-provide-relief-from-traffic-jam-balrampur-news-c-99-1-brp1008-110880-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: ओवरब्रिज निर्माण की कवायद शुरू, जाम से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: ओवरब्रिज निर्माण की कवायद शुरू, जाम से मिलेगी निजात
Thu, 20 Jun 2024 10:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 20 Jun 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। अभी तक तुलसीपुर नगर के हरैया चौराहा के पास रेलवे फाटक बंद होने से रोज श्रद्धालुओं के साथ ही करीब 20 हजार आम लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ता है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अब इस समस्या का निराकरण कराने की तैयारी तेज हो गई है। जिला प्रशासन ने रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कराने के लिए अधिकारियों को पत्र भेजा है।
तुलसीपुर नगर में हरैया चौराहा के पास एसएच 158 (बहराइच-सिरसिया-तुलसीपुर-गुलरिहा मार्ग) के किलोमीटर 68 में स्थित रेलवे फाटक पर प्रतिदिन कई सवारी व माल ट्रेनें गुजरती हैं। ट्रेनों के आने पर रेलवे फाटक बंद हो जाता है, जिससे दोनों तरफ भारी भीड़ जमा हो जाती है। चैत्र व शारदीय नवरात्र में एक माह तक राजकीय मेला लगता है। इसमें 10 लाख से अधिक श्रद्धालु मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना करने हर साल आते हैं। ट्रेनों के गुजरने से रेलवे फाटक बंद होने से श्रद्धालुओं को घंटों इंतजार करना पड़ता है। साथ ही तुलसीपुर नगर की 20 हजार से अधिक आबादी भी जाम के झाम से जूझती है।
15 मार्च की बैठक में सीएम ने दिया सुझाव
-15 मार्च 2024 को दो दिवसीय भ्रमण पर आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में डीएम अरविंद सिंह के साथ बैठक में तुलसीपुर नगर के हरैया चौराहा पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कराने सुझाव दिया था। सीएम के सुझाव पर उनके अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
दो विभागों को दी गई जिम्मेदारी
-अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड भानू प्रताप यादव को तुलसीपुर नगर स्थित हरैया चौराहा के पास रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के संबंध में प्रस्ताव तैयार कराने का निर्देश दिया गया है।
-परियोजना प्रबंधक राज्य सेतु निगम निर्माण इकाई बाराबंकी को तुलसीपुर नगर के हरैया चौराहा के पास रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के संबंध में तत्काल आगणन तैयार करके स्वीकृति के लिए शासन को भेजने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बजट मिलते ही शुरू हो जाएगा कार्य
-तुलसीपुर नगर स्थित हरैया चौराहा के पास रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद शासन से जैसे ही बजट मिलेगा, रेलवे ओवरब्रिज का तत्काल निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
-अरविंद सिंह, जिलाधिकारी