फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Outsourcing workers strike continues

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की हड़ताल जारी

Sat, 24 Sep 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Outsourcing workers strike continues
बलरामपुर। आउटसोर्सिंग कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले आजीविका मिशन के तहत कार्य करने वाले कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल 13वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को विकासखंड परिसर में विरोध जताते हुए कर्मचारियों ने अपने मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्य करने वाले कर्मचारी अनिमेष श्रीवास्तव ने शनिवार को प्रदर्शन करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन द्वारा हम लोगों पर अनैतिक दबाव बनाया जा रहा है। समूूचे प्रदेश में शांतिपूर्वक आंदोलन को कुचलने के लिए हमारे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार दुबे को बर्खास्त कर दिया गया है। उन्हें तत्काल बहाल किया जाए।
विज्ञापन

12वीं व 18वीं शासकीय निकाय की बैठक में एनआरएलएम एचआर पॉलिसी में दी गई सुविधाएं प्रदान की जाएं। एचआर पॉलिसी के तहत सात प्रतिशत वार्षिक वेतनवृद्धि, स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा, प्रोफेशनल्स को शिक्षा भत्ता, लैपटॉप भत्ता, मोबाइल भत्ता व सेल्फ लर्निंग भत्ता दिया जाए। एनआरएलएम कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग समाप्त कर उनका नियमितीकरण (विभागीय संविदा) किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों का उनके मूल निवास के नजदीक तैनाती के लिए ट्रांसफर पॉलिसी तैयार की जाए। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं की जाएंगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर अनिल द्विवेदी, विष्णु प्रताप, शकील, विनोद मौर्य, लक्ष्मी, धवन चौधरी, गौरव शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed