फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Operation of roadways buses difficult due to shortage of drivers

Balrampur News: चालकों की कमी से रोडवेज बसों का संचालन मुश्किल

Thu, 12 Feb 2026 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Operation of roadways buses difficult due to shortage of drivers
बलरामपुर। चालकों की कमी से रोडवेज बसों का संचालन मुश्किल हो गया है। हर रोज बिना चालक बसें परिसर में खड़ी रहती हैं। संविदा पर चालकों की भर्ती के लिए युवाओं की तलाश की है। बलरामपुर डिपो में हर सप्ताह साक्षात्कार लेकर युवाओं को चालक बनने का अवसर दिया जा रहा है। साक्षात्कार के जरिये युवा रोजगार पा सकते हैं।
विज्ञापन

बलरामपुर डिपो में 87 रोडवेज बसों का बेड़ा है। डिपो में 130 चालक संविदा पर और 25 स्थायी हैं। वहीं 40 चालकों के पद रिक्त हैं। ऐसे में निगम को रोडवेज बसों के संचालन में परेशानी आ रही है। दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, सिद्धार्थनगर, बहराइच व अयोध्या के साथ ही प्रतिदिन तुलसीपुर व उतरौला जैसे लोकल रूटों पर भी रोडवेज बसों का आवागमन होता है। चालकों व परिचालकों की कमी से रोडवेज बसों को सभी रूटों पर नहीं भेजा जा पा रहा है। हर रोज 12 से 13 बसें बिना चालक डिपो में खड़ी रहती हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ केंद्र प्रभारी तरन्नुम ने बताया कि कक्षा आठ पास 18 से 40 वर्ष तक के युवाओं को दो वर्ष पुराना ड्राइविंग लाइसेंस साक्षात्कार में लाना अनिवार्य है। एआरएम गोपीनाथ दीक्षित ने बताया कि इसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कौशल विकास मिशन, एनसीसी, एनएसएस व स्काउट गाइड के युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा मौका है। प्रतिमाह 22 दिन की ड्यूटी में पांच हजार किलोमीटर की यात्रा करने पर मानदेय के साथ ही तीन हजार रुपये प्रोत्साहन राशि, पीएफ व फ्री यात्रा पास मिलेगा। रात्रि भत्ता के साथ ही 7.50 लाख रुपये के दुर्घटना बीमा की सुविधा भी मिलेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed