फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Only 123 schools came true on the scale of kayakalp

कायाकल्प के 14 पैरामीटर पर सिर्फ 123 स्कूल खरे

Thu, 22 Jul 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Only 123 schools came true on the scale of kayakalp
बलरामपुर। आपरेशन कायाकल्प के निर्धारित 14 मानकों पर जिले के सिर्फ 123 स्कूल खरे उतर पाए हैं। 450 स्कूलों में अभी तक तय मानक पूरे नहीं हो पाए हैं। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट के 1825 स्कूलों को 14 पैरामीटर पर कायाकल्प कराने का जिम्मा बेसिक शिक्षा के साथ-साथ पंचायती राज विभाग को सौंपा गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सचिवों के रुचि न लेने से कायाकल्प का काम अधूरा पड़ा है। चालू वित्तीय वर्ष में स्कूलों के कायाकल्प पर अब तक 1.17 करोड़ की राशि खर्च की जा चुकी है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2021-22 में एक अप्रैल से 19 जुलाई तक पंचायती राज विभाग की तरफ से जिले के सभी नौ ब्लॉकों में स्कूलों के कायाकल्प पर एक करोड़ 17 लाख 41 हजार रुपये खर्च कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे सदर में 70, शिवपुरा में 67, तुलसीपुर में 71, गैसड़ी में 49, पचपेड़वा में 44, श्रीदत्तगंज में 59, उतरौला में 58, गैड़ास बुजुर्ग में 39 व रेहरा बाजार में 66 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट स्कूलों का कायाकल्प ही कराया जा सका है। जिले में 14 पैरामीटर के मानक पर 1825 की तुलना में अब तक सिर्फ 123 स्कूलों में ही पूरी तरह खरे साबित हुए हैं।
इनमें पीने के लिए पानी, बच्चों के लिए टॉयलेट, पानी से युक्त टॉयलेट, टाइल्स युक्त टॉयलेट, हैंड वाशिंग यूनिट, क्लासरुम में टाइल्स, ब्लैकबोर्ड, किचन, पेंटिंग, रैंप, विद्युतीकरण और बिजली कनेक्शन की सुविधा मुहैया हो चुकी है।
बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक नर्माण एनके सिंह ने बताया कि जिले के 450 स्कूलों को 13 पैरामीटर के मानक पर कायाकल्प कराया जा चुका है। दिव्यांग बच्चों के लिए टॉयलेट का निर्माण ही 450 स्कूलों में बचा है जिसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। जिले के 546 स्कूलों को 12 पैरामीटर पर कायाकल्प कराया जा चुका है।
354 स्कूलों में 11 पैरामीटर, 157 स्कूलों में 10 पैरामीटर, 103 स्कूलों में नौ पैरामीटर, 54 स्कूलों में आठ पैरामीटर, 14 स्कूलों में सात पैरामीटर, 12 स्कूलों में छह पैरामीटर, सात स्कूलों में पांच पैरामीटर, तीन स्कूलों में चार पैरामीटर और एक स्कूल में तीन पैरामीटर पर कायाकल्प के मानक पर कार्य कराए गए हैं।
बीईओ व हेडमास्टरों का कहना है कि पंचायती राज विभाग की तरफ से स्कूलों में कायाकल्प में रुचि न लेने के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। ग्राम पंचायत सचिवों को स्कूलों के कायाकल्प पर धनराशि खर्च करनी है जिसमें घोर लापरवाही बरती जा रही है।

डीएम श्रुति ने बताया कि शासन स्तर से बेसिक शिक्षा के सभी स्कूलों को 14 पैरामीटर पर कायाकल्प कराने का सख्त निर्देश दिया गया है। शासन के निर्देश का अनुपालन कराने के लिए सीडीओ को बीएसए व डीपीआरओ के साथ हर माह समीक्षा करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। साथ ही 450 स्कूलों में एक पैरामीटर, 546 स्कूलों में दो पैरामीटर और 354 स्कूलों में तीन पैरामीटर के मानक पर शीघ्र कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed