{"_id":"6026c09b8ebc3ee8ef00a7b4","slug":"online-digital-format-of-bhulekh-khasra-started-balrampur-news-lko5645406130","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूलेख खसरा का ऑनलाइन डिजिटल प्रारूप शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूलेख खसरा का ऑनलाइन डिजिटल प्रारूप शुरु
विज्ञापन
बलरामपुर। कलेक्ट्रेट के एनआईसी में शुक्रवार को अधिकारियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ का वर्चुअल संवाद सुना। सीएम ने वर्चुअल तरीके से भूलेख खसरा के ऑनलाइन डिजिटल प्रारूप का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी) का खसरा अब लोगों को डिजिटल प्रारूप पर ऑनलाइन मिलेगा। ऐसी प्रक्रिया लागू होने से समाज के सभी वर्ग को दौड़ धूप से मुक्ति मिलेगी।
आसानी से लोगों को सेवाएं मुहैया कराने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से प्रयास किए जा रहे है। प्रदेश सरकार के इस प्रयास का आमजन को लाभ मिलेगा।
कलेक्ट्रेट के एनआईसी सभागार में मौजूद डीएम श्रुति, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल, तहसीलदार उतरौला रोहित कुमार मौर्य व सहायक भूलेख अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव आदि ने भूलेख खसरा का ऑनलाइन डिजिटल प्रारूप शुरू होने पर प्रदेश सरकार को बधाई दी।
विज्ञापन
कहा कि ऐसी व्यवस्था से लोगों को लाभ मिलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चयनित जिलों के लोगों को ग्रामीण आवासीय अभिलेख का वितरण डिजिटल तरीके से किया।