{"_id":"651f0721a7c4d9360d0bee76","slug":"one-more-dengue-positive-nine-found-so-far-balrampur-news-c-99-1-brp1003-3390-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: एक और डेंगू पाजिटिव, अब तक नौ मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: एक और डेंगू पाजिटिव, अब तक नौ मिले
Fri, 06 Oct 2023 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। सदर ब्लॉक के शेखरपुर गांव में एक व्यक्ति की एंटीजेन टेस्ट की जांच रिपोर्ट डेंगू पाॅजिटिव पाई गई है। जिले में अब डेंगू पाॅजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। आठ मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पाॅजिटिव मिले मरीज का इलाज संयुक्त जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
जिला मलेरिया अधिकारी राजेश पांडेय ने बताया कि बदलते मौसम व जगह-जगह जलजमाव के कारण संक्रामक रोग तेजी से पांव पसार रहे हैं। डेंगू के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। बीते दिनों इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचे सदर ब्लॉक के शेखरपुर गांव निवासी इरफान अली का एंटीजेन टेस्ट में जांच रिपोर्ट डेंगू पाजिटिव पाई गई है। अब एलाइजा टेस्ट के लिए उनका ब्लड सैंपल जिला मेमोरियल अस्पताल भेजा गया है।
इरफान अली के घर के साथ अन्य घरों के सदस्यों की भी जांच की गई है। गांव में एंटीलार्वा का छिड़काव कराने के साथ सभी कार्रवाई संपन्न की गई है। ग्रामीणों को मच्छर से बचाव के लिए घर व आसपास विशेष साफ-सफाई करने, घर में कहीं भी जलजमाव न होने देने, मच्छरदानी का प्रयोग करने व फुल बांह का शर्ट पहनने का सुझाव दिया गया है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व जिले में डेंगू के आठ मरीज पाए जा चुके हैं। इनमें से पांच मरीज बलरामपुर जनपद और तीन बाहरी जनपदों के रहने वाले मिले हैं। सभी लोग स्वस्थ हो चुके हैं। बीते दिन जिस व्यक्ति की जांच रिपोर्ट डेंगू पाॅजिटिव मिली है, उसका इलाज संयुक्त जिला चिकित्सालय में चल रहा है।