फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   One killed, one injured in road accident

Balrampur News: सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल

Wed, 22 Oct 2025 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
One killed, one injured in road accident
बरसाती।-फाइल फोटो
गौरा चौराहा। क्षेत्र के ग्राम चौकिया के मजरे गोसाईंडीह जाने वाली सड़क पर मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे दो लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें गोसईंडीह निवासी बरसाती (65) की मौत हो गई, जबकि गांव के राजकुमार (55) गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन

ग्राम गोसाईंडीह निवासी निसाहू खान ने बताया कि सड़क पर तेज रफ्तार से पीछे से आ रही बाइक ने बरसाती व राजकुमार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बरसाती की मौके पर ही मौत हो गई। राजकुमार को परिवार के लोग इलाज कराने के लिए बस्ती ले गए हैं। बरसाती मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का खर्च चलाते थे। उनकी दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। घर में अब सिर्फ पत्नी रह गई हैं। पत्नी का रो-रोकर हाल बेहाल है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed