फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   One dead, six injured in collision between truck and Bolero

Balrampur News: ट्रक व बोलेरो की टक्कर में एक की मौत, छह घायल

Sun, 28 Jan 2024 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 28 Jan 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
One dead, six injured in collision between truck and Bolero
बलरामपुर के जूडीकुइयां चौराहे के पास दुर्घटना से क्षतिग्रस्त हुई बोलेरो।
पचपेड़वा (बलरामपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जूडीकुइयां चौराहे पर रविवार सुबह चार बजे के करीब कोहरे के कारण ट्रक व बोलेरो की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त की कि धमाके की आवाज से लोग जाग उठे। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, छह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोरखपुर से आ रही बोलेरो की अज्ञात ट्रक से टक्कर हो गई। पुलिस के मुताबिक बोलेरो में सवार धर्मवीर यादव (60) की मौत मौके पर मौत हो गई। वे जिले के हरैया थाने के झरियाडीह के रहने वाले हैं। किसी आयोजन में गोरखपुर गए थे और वहां से वापस घर लौट रहे थे। मृतक के बेटे विनय कुमार ने थाने में अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बोलेरो में एक ही परिवार के सात लोग सवार थे। ड्राइवर पवन कुमार, धर्मवीर यादव, दुखहरन (42), दयाराम (35), अनुज कुमार (15), निरहू (10), पिष्टी (5), आशादेवी (38) सवार थे। थाना क्षेत्र के जूडीकुइयां चौराहे पर पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही ट्रक से भिड़ंत हो गई। घना कोहरा होने के कारण ट्रक चालक को सामने से आ रही बोलेरो नहीं दिखी। हादसे के बाद मौके से ट्रक चालक गैसड़ी की ओर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। उन्होंने बताया कि एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। ट्रक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed