फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   On Maha Shivaratri, a flood of faith gathered in the Shiva temples

Balrampur News: महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Sun, 15 Feb 2026 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
On Maha Shivaratri, a flood of faith gathered in the Shiva temples
बलरामपुर के ​शिवगढ़ धाम पचपेड़वा में जला​भिषेक करने के लिए लगी श्रद्धालुओं की लाइन ।- संवाद
बलरामपुर। महाशिवरात्रि पर रविवार को जिले के शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर पहर से ही श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। नगर के झारखंडी महादेव मंदिर सहित सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। घरों में भी श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई थी, जिससे भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, गन्ना, बेर, पुष्प व अक्षत अर्पित कर भगवान शिव का अभिषेक किया। मंदिरों के आसपास मेले जैसा माहौल रहा और लोगों ने जमकर खरीदारी भी की।
विज्ञापन


जलाभिषेक कर मांगा आशीर्वाद
पचपेड़वा। शिवगढ़ धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। इसी तरह गैसड़ी के मझौली शिव मंदिर में पूजन-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। दूर-दराज के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुक्तेश्वरनाथ महादेव मंदिर में हुआ पूजा
जरवा/उतरौला। मुक्तेश्वर नाथ महादेव मंदिर पूजा-अर्चना के लिए पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। पुजारी प्रदीप पांडेय ने बताया कि महाशिवरात्रि भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का पावन पर्व है, जिस दिन विशेष पूजा का महत्व होता है। दुखहरणनाथ मंदिर में सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, गंगाजल, शहद, दूध, गन्ना, बेर व पुष्प अर्पित कर भगवान शिव का अभिषेक किया।

सुरक्षा को लेकर प्रशासन रहा सतर्क
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए शिवालयों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसरों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। एसपी विकास कुमार ने बताया कि भक्तों की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था के लिए सभी प्रमुख मंदिरों पर पुलिस बल लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed