{"_id":"69481be5a5a828a678094d4e","slug":"on-december-25-50-roadways-buses-will-go-to-lakhimpur-balrampur-news-c-99-1-brp1008-139315-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 25 दिसंबर को लखीमपुर जाएंगी 50 रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 25 दिसंबर को लखीमपुर जाएंगी 50 रोडवेज बसें
विज्ञापन
बलरामपुर में स्थित रोडवेज बस स्टेशन।-संवाद
बलरामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे। यह स्थल राष्ट्रीय चेतना व सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बनेगा। कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए बलरामपुर डिपो की 50 रोडवेज बसें लखीमपुर जनपद जाएंगी।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ आएंगे। प्रधानमंत्री नव निर्मित राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल को लगभग 65 एकड़ में विकसित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की एक भव्य कांस्य प्रतिमा के साथ ही डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं का अनावरण किया जाएगा।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गोपीनाथ दीक्षित ने बताया कि इस कार्यक्रम में लखीमपुर जनपद से भीड़ पहुंचाने के लिए बलरामपुर डिपो की 50 रोडवेज बसें लगाई हैं। 24 दिसंबर को सभी बसें लखीमपुर जनपद में पहुंचा दी जाएंगी। साथ ही 12 रोडवेज बसें इस कार्यक्रम में बलरामपुर जनपद से लोगों को ले जाएंगी।