{"_id":"64f4c50d35f8eaa9fd0f3fb4","slug":"now-there-will-be-cleanliness-heroes-in-every-ward-to-keep-the-city-clean-balrampur-news-c-99-1-brp1003-2401-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: नगर को स्वच्छ रखने के लिए अब हर वार्ड में होंगे सफाई नायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: नगर को स्वच्छ रखने के लिए अब हर वार्ड में होंगे सफाई नायक
Sun, 03 Sep 2023 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर को साफ-सुथरा बनाने के लिए एक नई पहल शुरू की गई है। अब हर वार्ड में साफ-सफाई के लिए सफाई नायक तैनात किये जाएंगे। जबकि 10 सुपरवाइजर प्रमुख मार्ग, बाजार व सार्वजनिक स्थलों की सफाई व्यवस्था की निगरानी करेंगे। इस प्रकार नगर को स्वच्छ रखने के लिए 25 सफाई नायक व 10 सुपरवाइजर की टीम काम करेगी।
बलरामपुर नगर में कुल 25 वार्ड हैं। जिनमें करीब एक लाख की आबादी निवास करती है। पूर्व में पूरे नगर की सफाई व्यवस्था मात्र 13 सफाई नायकों के जिम्मे थी। इनकी कमी के चलते सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इसी के चलते स्वच्छता रैंकिंग में बलरामपुर काफी पीछे था।
रैंकिंग में सुधार व नगर को साफ-सुथरा बनाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने विशेष कार्ययोजना तैयार की है। चेयरमैन धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू के निर्देश पर अब प्रत्येक वार्ड में सफाई नायक तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा वीर विनय चौराहे से बड़ा पुल तक दुकानों और घरों से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए एक सफाई टीम अलग से लगाई जाएगी।
विज्ञापन
गोंडा मार्ग, उतरौला मार्ग, तुलसीपुर मार्ग व बहराइच मार्ग पर साफ-सफाई के लिए चार अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। होटल, रेस्टोरेंट, अस्पताल, सरकारी कार्यालय, बैंक व अन्य संस्थानों से निकलने वाले कूड़े के लिए तीन सफाई टीमें लगाई गई हैं। दो सफाई टीम रिजर्व में रखा गया है, जो इमरजेंसी पड़ने पर कार्य करेंगी। सभी वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए 25 सफाई कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। नई सफाई टीम को डीएम, एडीएम व नगर पालिका चेयरमैन पांच सितंबर को बड़ा परेड ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
सफाई में नगर को नंबर वन बनाने में सहयोग करें नगरवासी
नगर की सफाई व्यवस्था को नंबर वन बनाने के लिए नगरवासियों से सहयोग की अपेक्षा है। सफाई से संबंधित सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। सुबह और दोपहर को सफाई करते समय घर, दुकान व अन्य स्थानों से निकलने वाले कूड़े को कूड़ागाड़ी में ही डालें। सफाई होने के बाद सड़क, नाली व नालों में कूड़ा न फेकें।
- धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, नगर पालिका अध्यक्ष बलरामपुर