फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Now poor children will also be able to do free coaching

कोचिंग में निशुल्क तैयारी करेंगे गरीब परिवार के बच्चे

Mon, 15 Feb 2021 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Now poor children will also be able to do free coaching
बलरामपुर। गरीब परिवार के बच्चों को कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी करने का मौका मिलेगा। बसंत पंचमी पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभ्युदय योजना का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि प्रदेश में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना लागू कर दी गई है जिसमें ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। सोमवार को मुख्यमंत्री ने योजना में पंजीकृत अभ्यर्थियों को संबोधित किया और कहा कि गरीब परिवार के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में अब कोई दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

सिविल सेवा, पीसीएस, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस, पीओ, एसएससी, बीएड, टीईटी व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के किसी भी वर्ग के अभ्यर्थियों को मंडल स्तर पर निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को सहजता के साथ गुणवत्तापूर्ण स्टडी मैटेरियल मिल सके इसके लिए राज्य स्तर पर ई लर्निंग कंटेंट प्लेटफार्म बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्लेटफार्म पर विभिन्न अधिकारियों की तरफ से परीक्षा की तैयारी के संबंध में टिप्स दिए जाएंगे। पुस्तकों आदि का मार्गदर्शन कराने के लिए वीडियो अपलोड होगा। लाइव सेशन व सेमिनार भी होंगे। ई लर्निंग प्लेटफार्म पर छात्र अपनी जिज्ञासा व प्रश्न का समाधान प्राप्त कर सकेंगे।
विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित विषय वस्तु सामग्री व क्यूरेटिव कंटेंट उपलब्ध रहेगा। इसके लिए छात्र प्राप्त संस्थाओं की सामग्री जुटाई जा रही है। पंजीकृत अभ्यर्थियों को ई लर्निंग प्लेटफार्म पर सवाल पूछने का भी मौका मिलेगा जिसका विशेषज्ञ समुचित निराकरण कराएंगे।

प्रदेश स्तर पर इस योजना के लिए उत्तर प्रदेश प्रशासन व प्रबंधक अकादमी उत्तर प्रदेश लखनऊ सचिवालय के रूप में कार्य करेगी। इस योजना के बजट का आवंटन समाज कल्याण विभाग की तरफ से किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए विकास भवन स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed