{"_id":"6764625107abb319f509f3b0","slug":"now-city-residents-will-be-able-to-collect-water-and-house-tax-sitting-at-home-balrampur-news-c-99-1-brp1002-118634-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: अब शहरवासी घर बैठे जमा कर सकेंगे जल व गृहकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: अब शहरवासी घर बैठे जमा कर सकेंगे जल व गृहकर
Thu, 19 Dec 2024 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 19 Dec 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर पालिका प्रशासन ने शहर के 25 वार्डों में रह रहे सवा लाख लोगों को घर बैठे टैक्स जमा करने की सुविधा देने की तैयारी की है। इसके लिए विवरण की फीडिंग की जा रही है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसे ऑनलाइन किया जाएगा।
नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक हर्षित कुमार मिश्रा ने बृहस्पतिवार को बताया कि नगर के सभी 25 वार्डों के रहने वालों को अभी तक घर दुकान व अन्य प्रतिष्ठान का गृहकर व जलकर पालिका में आकर जमा करना पड़ता था। इसके लिए रजिस्टर पर विवरण दर्ज होने के साथ ही नोटिस जारी किए जाने की व्यवस्था है। ऐसे में शहरवासियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता था। अब नई व्यवस्था के तहत शहर के लोगों का विवरण ऑनलाइन फीड किया जा रहा है। इसमें घर, दुकान, शोरूम, होटल, अस्पताल, ब्यूटी पार्लर, बैंक व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को शामिल किया गया है।
यह मिलेगी सुविधा
नगर के सभी 25 वार्डों का पालिका रजिस्टर से कंप्यूटर में फीड हो जाने के बाद नगर पालिका खुद की वेबसाइट जारी करेगी। इसके माध्यम से शहरवासी कहीं से भी बिना नगर पालिका आए अपना टैक्स जमा करके इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकेंगे।
विज्ञापन
पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने बताया कि बहुत जल्द ही नगरवासी अपने घर या किसी भी साइबर कैफे में जाकर अपना टैक्स जमा कर सकते हैं।