{"_id":"6a64f1555e87fb8d840430f3","slug":"notice-to-two-private-schools-after-finding-more-classes-being-conducted-than-recognized-balrampur-news-c-99-1-slko1018-152207-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मान्यता से अधिक कक्षाएं संचालित मिलने पर दो निजी विद्यालयों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मान्यता से अधिक कक्षाएं संचालित मिलने पर दो निजी विद्यालयों को नोटिस
Sat, 25 Jul 2026 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 25 Jul 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) मृदुला आनंद ने शनिवार को जिले के दो निजी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों विद्यालयों में मान्यता से अधिक कक्षाओं का संचालन पाए जाने पर संबंधित प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। संतोषजनक जवाब न मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
डीआईओएस ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जेएन पब्लिक स्कूल, गनेशपुर (पचपेड़वा) तथा बाबूराम शुक्ला एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, पुरैना खजुरिया का निरीक्षण किया गया। दोनों विद्यालयों को केवल कक्षा एक से आठ तक संचालित करने की मान्यता प्राप्त है, लेकिन मौके पर कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाएं भी संचालित होती मिलीं।
उन्होंने कहा कि यह मान्यता की शर्तों का स्पष्ट उल्लंघन है। इस संबंध में दोनों विद्यालयों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है। यदि निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो संबंधित विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डीआईओएस ने स्पष्ट किया कि जिले में निजी विद्यालयों के निरीक्षण का अभियान आगे भी जारी रहेगा। बिना मान्यता अथवा मान्यता की शर्तों के विपरीत कक्षाओं का संचालन करने वाले विद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।