फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Notice to two hospitals running without registration

Balrampur News: बिना पंजीयन चल रहे दो अस्पतालों को नोटिस

Sat, 06 Apr 2024 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 06 Apr 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Notice to two hospitals running without registration
पचपेड़वा (बलरामपुर)। अवैध तौर से बिना मानक के चल रहे निजी अस्पतालों व क्लीनिक की जांच का अभियान शनिवार को भी चला। सीएमओ के निर्देश पर गठित एसीएमओ की टीम ने पचपेड़वा में भी बिना पंजीकरण के चल रहे दो निजी अस्पतालों को पकड़ा। फिलहाल उन्हें पंजीयन संबंधी जरूरी अभिलेख दिखाने के लिए नोटिस जारी कर तीन दिन की मोहलत दी है।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव की टीम को जुड़ी कुइया में संचालित अलीगढ़ पॉलीक्लीनिक बिना पंजीकरण के चलता मिला। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. अफजल अहमद खान पंजीयन संबंधी कोइ अभिलेख नहीं दिखा सके। फातिमा पाली क्लीनिक के संचालक डॉ. मोहम्मद शमीम अहमद खान भी पंजीकरण से जुड़े अभिलेख मांगने पर नहीं दिखा सके। यहां गंदगी भी मिली। दोनों अस्पतालों के संचालकों को नोटिस दी गई है। इसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed