फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   No X-ray technician, machine gathering dust

Balrampur News: एक्सरे टेक्नीशियन नहीं, धूल फांक रही मशीन

Fri, 16 May 2025 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 09:36 PM IST
विज्ञापन
No X-ray technician, machine gathering dust
बलरामपुर के सीएचसी नंदनगर में रखी एक्स रे मशीन। संवाद
बलरामपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदनगर खजुरिया में मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल में एक्सरे मशीन लगी है, लेकिन टेक्नीशियन की तैनाती न होने से मशीन शोपीस साबित हो रही है। इसके अलावा अस्पताल में अन्य सुविधाओं का भी अभाव है।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदनगर खजुरिया में करीब दो साल पहले एक्सरे मशीन आई थी। लोगों को उम्मीद थी कि एक्सरे जांच के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। अस्पताल में मशीन तो लग गई लेकिन एक्सरे टेक्नीशियन की तैनाती नहीं की गई। ऐसे में यहां मरीजाें की जांच नहीं हो पा रही है। एक्सरे कराने के लिए मरीजों को जिला मुख्यालय जाना पड़ता है।
विज्ञापन

डिलीवरी पॉइंट पर सिर्फ एक स्टाफ नर्स की तैनाती

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिलीवरी पॉइंट पर सिर्फ एक स्टाफ नर्स सविता की तैनाती है। गर्भवती का प्रसव कराने के लिए स्टाफ नर्स को 24 घंटे ड्यूटी करनी पड़ती है। स्टाफ नर्स का अवकाश होने पर प्रसव सुविधाएं ठप हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचसी के अधीन हो रहा सीएचसी का संचालन
नंदनगर खजुरिया में भले ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बना हो, लेकिन चिकित्साधिकारी मनमाने तरीके से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया में कार्यालय बनाए हुए हैं, ताकि उन्हें प्रतिदिन जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर न जाना पड़े। बीसीपीएम, बीपीएम व ब्लॉक अकाउंट मैनेजर सहित सीएचसी स्तरीय अन्य कर्मचारी भी पीएचसी जोकहिया पर अपनी सेवा दे रहे हैं। यहीं से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदनगर खजुरिया का सारा काम होता है। अधिकारियों की उदासीनता से सीएचसी का संचालन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीन चल रहा है।

भेजा गया है पत्र
सीएचसी में एक्सरे टेक्नीशियन व स्टाफ नर्स की तैनाती के लिए सीएमओ को पत्र लिखा गया है। जल्द ही तैनाती की उम्मीद है।
- डॉ. जावेद अख्तर, अधीक्षक सीएचसी नंदनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed