{"_id":"5f887bdf8ebc3e9ba81b05ed","slug":"no-paddy-purchase-on-the-first-day-balrampur-news-lko5454405191","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन धान खरीद की नहीं हुई बोहनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन धान खरीद की नहीं हुई बोहनी
विज्ञापन
बलरामपुर। पहले दिन जिले में धान खरीद की बहोनी नहीं हो सकी है। सभी क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा है। फसल तैयार न होने के चलते केंद्रों पर किसान नहीं पहुंचे है। डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि उन्होंने कई केंद्रों का निरीक्षण कर गुरुवार को प्रभारियों को धान खरीद के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। जिले में अब तक 767 किसानों ने धान बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया है।
डिप्टी आरएमओ ने बताया कि गुरुवार से शुरू हुई सरकारी धान खरीद के लिए जिले में दो क्रय एजेंसियों के 31 केंद्र संचालित करा दिए गए हैं। सभी केंद्रों पर 28 फरवरी तक 12 हजार एमटी धान की खरीदारी की जाएगी। खाद्य विभाग व पीसीएफ के संचालकों को क्रय केंद्रों पर बोरो के साथ-साथ साबुन, पानी, सैनिटाइजर आदि का इंतजाम कराने के निर्देश दिए गए है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए सभी क्रय केंद्रों पर छह-छह फिट की गोले तैयार कराए गए हैं।
खाद्य विभाग की तरफ से जिले के तीनों तहसीलों व 9 ब्लॉकों में संचालित छह केंद्रों पर 3500 एमटी धान की खरीद करनी होगी। इसी तरह से पीसीएफ को 25 केंद्रों पर 8500 एमटी धान खरीदने का लक्ष्य दिया गया है। जिले में अब तक 767 किसानों ने धान बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। बिना ऑनलाइन पंजीकरण के किसान सरकारी क्रय एजेंसियों पर धान नहीं बेच सकेंगे। ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
ओटीपी आधारित पंजीकरण कराने की व्यवस्था शासन स्तर से की गई है। किसानों को पंजीकरण कराने के लिए अपना मोबाइल नंबर प्रयोग करना होगा। एसएमएस के जरिए भेजे गए ओटीपी को भरकर किसान अपना पंजीकरण करा सकेंगे। खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। कंप्यूटरीकृत प्रणाली के तहत धान बेचने के 72 घंटे के अंदर किसानों को भुगतान कर दिया जाएगा।
शासन ने धान का समर्थन मूल्य 1868 रुपये प्रति क्विंटल और ए ग्रेड धान का 1888 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य निर्धारित किया है। प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को लघु व सीमांत किसानों से धान खरीदा जाएगा। विपणन वर्ष 2020-21 में अभी तक जिले में धान तैयार न होने से खरीद शुरु नहीं हो सकी है। करीब एक सप्ताह बाद जिले में धान की खरीद में तेजी आएगी।