{"_id":"61d0a1fd7906e77c6b7a99c0","slug":"newyear-balrampur-news-lko611542246","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा-पाठ व मंगलकामनाओं के साथ लोगों ने की नव वर्ष की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजा-पाठ व मंगलकामनाओं के साथ लोगों ने की नव वर्ष की शुरुआत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। नववर्ष की शुरुआत लोगों ने पूजा-पाठ व मंगल कामनाओं के साथ की। जिले के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। शनिवार सुबह होते लोगों ने मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और नए साल में खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। 2021 को अलविदा व नववर्ष 2022 के स्वागत के लिए शुक्रवार की रात लोगों ने घरों में जश्न मनाया, वहीं शनिवार को जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। बच्चों ने जिले के ऐतिहासिक महत्व व प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर खूब आनंद उठाया। दोस्तों को उपहार भेंटकर नये साल की बधाई देने का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा।
नव वर्ष को लेकर युवक-युवतियों में खासा उत्साह देखने को मिला। नाइट कर्फ्यू होने के कारण भीड़भाड़ न हो इसके लिए नगर के मुख्य होटलों को रात 10 बजे के बाद बंद करा दिया गया था। होटलों व सार्वजनिक स्थलों पर कार्यक्रम की मनाही के चलते लोगों ने घरों में देररात तक नये साल का जश्न धूमधाम के साथ मनाया। सुबह होते लोगों शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर श्रद्धालु मां पाटेश्वरी की पूजा अर्चना की। बिजलीपुर स्थित बिजलेश्वरी देवी मंदिर, नगर के झारखंडी मंदिर, उतरौला के ज्वाला देवी मंदिर, सोहेलवा के रहिया देवी मंदिर एवं झारखंडेश्वर महादेव मंदिर आदि पहुंचकर लोगों ने पूजा अर्चना की। वहीं परिवारीजनों के साथ युवाओं एवं बच्चों ने बौद्ध धर्मस्थल श्रावस्ती तथा चित्तौड़गढ़ जलाशय, कोयलाबास व सोहेलवा वन्य जीव आदि स्थानों का भ्रमण कर खूब आनंद उठाया। लोगों ने दोस्तों एवं रिश्तेदारों को उपहार व फूल आदि भेंटकर नए वर्ष की बधाई दी।
लापरवाही न पड़ जाए भारी
नव वर्ष के स्वागत में शनिवार को बाजार में जमकर भीड़ हुई। इस दौरान न कोई सोशल डिस्टेसिंग का पालन करता नजर आया और न ही मास्क लगाया। प्रदेश में जिस तरह से ओमिक्रॉन का प्रकोप बढ़ रहा है उससे लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। नाइट कर्फ्यू जिले में चल रहा है, लेकिन दिन में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन दिखाई नहीं दे रहा है। लोगों की लापरवाही आने वाले दिनों में भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
मास्क लगाने वालों को ही दे सामान
- ओमिक्रॉन देश के साथ-साथ प्रदेश में भी लगातार बढ़ रहा है। दूसरी लहर में व्यापारियों ने जिस तरह सहयोग और जागरूकता से कोरोना वायरस बढ़ने से रोका था उसी प्रकार ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लोगों को मास्क लगाने के प्रति जागरूक करें। सामान उसी को दें जो मास्क पहनकर आए। रमेश पाहवा, जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल