{"_id":"6aff3edb87a69ae4bf060e67","slug":"inspiration-for-fearlessness-drawn-from-rani-lakshmibai-balrampur-news-c-99-1-slko1029-158043-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: रानी लक्ष्मीबाई से मिली निर्भीकता की प्रेरणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: रानी लक्ष्मीबाई से मिली निर्भीकता की प्रेरणा
Thu, 19 Nov 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बृहस्पतिवार को मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में स्त्री शक्ति दिवस मनाया। कार्यक्रम में छात्राओं ने रानी लक्ष्मीबाई के शौर्य, साहस और बलिदान को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई और स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि शेरावाली शुक्ला ने कहा कि आज की छात्राएं ही कल की सशक्त नारी हैं। रानी लक्ष्मीबाई ने मात्र 23 वर्ष की आयु में देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया था। छात्राओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आत्मनिर्भर, निर्भीक और संस्कारवान बनना चाहिए।
मुख्य वक्ता विभाग छात्रा प्रमुख कीर्ति उपाध्याय ने कहा कि अभाविप का उद्देश्य छात्राओं को केवल शिक्षा तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें नेतृत्व, आत्मरक्षा और राष्ट्र निर्माण में अग्रणी बनाना है। इस दौरान छात्राओं ने रानी लक्ष्मीबाई के जीवन, शौर्य और बलिदान पर आधारित भाषण प्रस्तुत किए। मंच संचालन अंबुज भार्गव ने किया। कार्यक्रम में नगर मंत्री सतीश, विशाखा मिश्रा, अंजलि गुप्ता, तपस्या, रोशनी, खुशी, दीपाली, सपना, बब्बी कनौजिया, वैष्णवी सोनी, रेहान, अभिषेक, पंकज, हरिशंकर, राहुल वर्मा और संतोष सहित अभाविप कार्यकर्ता मौजूद रहे। पंकज शुक्ला, विनय श्रीवास्तव सहित शिक्षक और विश्वविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।